कौन बनेगा करोडपति में कहाँ से आता है पैसा

कौन बनेगा करोडपति में कहाँ से आता है पैसा
18 Sept. 2017

Follow

कौन बनेगा करोडपति में कुछ चंद सवाल पूछे जातें है और फिर उनके सही जवाब होने पर पैसा दिया जाता है। लेकिन पहला सवाल ये है की कोई विशेष सवाल की कीमत रुपयों से तौली जा सकती है और दूसरा इतना पैसा आता कहाँ से है और कौन देता है?



कौन बनेगा करोडपति अभी सोनी टेलीविज़न पर प्रसारित किया जा रहा है। जो की रात को 9 बजे शुरू होता है इसे होस्ट कर रहे है देश के सबसे महान बॉलीवुड स्टार अमिताब बच्चन।

किसी आम आदमी को उढ़ाकर हॉट सिट पर बिठाया जाता है और उससे सवाल पूछकर उसे पैसे दिए जातें है और अगर उसे नहीं आता है तो पैसे नहीं मिलतें है। अगर किसी को सवाल का जवाब नहीं आता है तो क्या इस प्रोग्राम को चलने वाले को पैसे मिलतें है?

जुआ का मतलब होता है जिसमें बहुत सारें लोग अनुमान के तौर पर पैसा लगातें है और फिर उस विशेष व्यक्ति के जितने या हारने पर लाभ या हानि होती है। लेकिन यहाँ पर पैसा लगाने वाला एक ही होता है और जितने वालें कई लोग, वो लोग जो की पैसा नहीं लगाते है इसलिए कौन बनेगा करोडपति एक जुआ नहीं है।

जुआ तब होता जब बहुत सारें लोग पैसा लगाते और किसी व्यक्ति के जितने पर थोडा सा हिस्सा जितने वाले को और थोडा सा हिस्सा पैसे लगाने वाले को मिलता जिसने की उस विशेष व्यक्ति पर पैसा लगाया है।

अब बात यह है की पैसा आता कहाँ से है। क्या प्रोग्राम होस्ट करने वाला अपने जेब से देता है? यह सारा पैसा सीरियल के बीच में आने वाले विज्ञापन से आता है। आप नोट करेंगे की विज्ञापन कम से कम 10 मिनट का होता है। सोनी जैसे बड़े चैनल पर विज्ञापन की दर कम से कम 1000 रूपये से 2000 रूपये प्रति सेकंड होती है और इसी से पैसा बनता है।

लोग जितना जीतकर ले जातें है उससे कहीं गुना ज्यादा, जो की हम सोच भी नहीं सकतें है उतना कमातें है इस प्रोग्राम को होस्ट और पब्लिश करने वालें।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल