रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???

हिंदी समाचार Ashish Gusain

ऋषि कपूर का निधन हो गया है। उनकी उम्र 67 वर्षीय थी। अभिनेता को खराब स्वास्थ्य के चलते कल रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आपको बारे दें कि कपूर खानदान के च़ॉकलेटी हीरो को पर्दे पर रोमांस करते देखना सिनेप्रेमियों में रोमांच पैदा कर देता था।
Google image

Chandigarh । बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। उनकी उम्र 67 वर्षीय थी। अभिनेता को खराब स्वास्थ्य के चलते कल रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आपको बारे दें कि कपूर खानदान के च़ॉकलेटी हीरो को पर्दे पर रोमांस करते देखना सिनेप्रेमियों में रोमांच पैदा कर देता था। ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शरुआत 18 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। अपने पिता की फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि ने बाल कलाकार का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई में हुआ था।

आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें बताएंगे, चलिए जानते है...
-ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के बेटे हैं। राज कपूर की माँ का नाम कृष्णा राज कपूर है।
-ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर के दो भाई हैं। रणधीर कपूर और राजीव कपूर। ऋषि कपूर के दोनों भाई उन्हीं की तरह बॉलीवुड अभिनेता हैं।
-ऋषि कपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’ से एक बाल कलाकार के रूप में अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू किया था। इस फ़िल्म के लिए उन्हें डेब्यू चाइल्ड अभिनेता का नेशनल अवार्ड मिला था।
-ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म बॉबी से की थी । इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया भी थीं।
-ऋषि कपूर को बॉलीवुड में रोमांस का राजकुमार माना जाता है।
Google image

-बॉबी फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद वे 90 से भी ज्यादा फिल्मों में रोमांटिक रोल करते नज़र आए।


-ऋषि का अफेयर अपनी पहली कोस्टार डिंपल कपाड़िया से भी रह चूका है। लेकिन डिम्पल ने अचानक राजेश खन्ना से शादी कर सभी को चौंका दिया था।
-फिल्म अमर अकबर एंथोनी (1977) में ऋषि कपूर (अकबर इलाहबादी) की भूमिका के रूप में नीतू को उनके वास्तविक नाम “नीतू”से पुकारते हैं। इस गलती को ठीक नहीं किया गया और फिल्म में इस दृश्य को देखा जा सकता है।
-ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं। बेटी रिधिमा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।
-आपको हैरानी होगी, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों नें ही अपनी डेब्यू फिल्म में टॉवल सीन किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर