बाहुबली 2' के बाद ये है प्रभास की अगली फ़िल्म, टाइटल भी है ज़बर्दस्त

बाहुबली 2' के बाद ये है प्रभास की अगली फ़िल्म, टाइटल भी है ज़बर्दस्त
News Update Ashish 27 Apr 2017, 07:24

मुंबई। बाहुबली 2 की रिलीज़ में सिर्फ़ 4 दिन बाक़ी हैं। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, ऐसे तमाम सवालों के जवाब 28 अप्रैल को मिल जाएंगे, मगर एक सवाल बाक़ी रह जाएगा। ये सवाल है, बाहुबली 2 के बाद प्रभास की अगली फ़िल्म का शीर्षक क्या होगा। तो इस सवाल का जवाब भी हम ले आए हैं।

बाहुबली की अभूतपूर्व कामयाबी ने प्रभास को हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय कर दिया है। ऐसे में उनकी फ़िल्मों से जुड़ी हर सूचना का इंतज़ार फैंस को रहता है। प्रभास की अगली फ़िल्म के बारे में हमने आपको बताया था, पर तब तक उसका टाइटल फिक्स नहीं हो सका था। बाहुबली 2 के बाद प्रभास की अगली फ़िल्म का शीर्षक है- साहो (Saaho)। मेकर्स ने रविवार (23 अप्रैल) को ही ये रिवील किया है। साहो हाईटेक एक्शन ड्रामा फ़िल्म है, जिसे सुजीत डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी में भी बनाई जा रही है।
ये भी पढ़ें:
प्रभास की ये फ़िल्म ज़बर्दस्त एक्शन से भरपूर होगी, जिसके लिए हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर केनी बेटीज़ को हायर किया जा रहा है। केनी ने डाई हार्ड और ट्रांस्फॉर्मर्स जैसी सुपरहिट फ़िल्मों में एक्शन कॉरियोग्राफ़ किया है। सबसे अहम बात ये है कि फ़िल्म के एक ख़ास एक्शन एपिसोड पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
फ़िल्म में केनी के अलावा दुनियाभर के कई मशहूर स्टंट कॉरियोग्राफर इस एक्शन सीक्वेंस के लिए बुलाए जा रहे हैं। ये 20 मिनट का चेज़ सीक्वेंस है। शंकर-एहसान-लॉय का संगीत रहेगा। फ़िल्म के संगीत में उत्तर और दक्षिण भारतीय दर्शकों की सेंसिबिलिटीज़ को ध्यान में रखा गया है। साहो को शूटिंग अबू धाबी और यूरोप की कई लोकेशंस पर होगी, जो फाइनल की जा चुकी हैं।
Read Source

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें