देखिए......संजय दत्त की फिल्मो के सुपरहिट डायलॉग, जो हो गए सदाबहार

देखिए......संजय दत्त की फिल्मो के सुपरहिट डायलॉग, जो हो गए सदाबहार

News Update Ashish 26 april 2017

संजय दत्त अपने शानदार अभिनय के कारण बॉलीवुड के सबसे सुपरहिट हीरो माने जाते है। इनके द्वारा गए डायलॉग लोगो की जुबान पर है। संजय दत्त के पैसा वसूल सदाबहार डायलॉग जानने के लिए यहां क्लिक करें
फिल्म खलनायक - “शराफत की किताब में मुझे खलनायक कहते हैं”। ये संजय दत्त के पैसा वसूल डायलॉग में से एक है। सुभाष घई की फिल्म खलनायक का ये डायलॉग काफी दिनों तक लोगों की जुबान पर रहा था।
फिल्म लोखंडवाला - “तुम जैसे जितने हरामजादे इस शहर में पैदा होते हैं ना उनके सबकी एक फाइल बनके मेरे ऑफिस में आती है। अब इतनी फाइल हो गई है कि पैर रखने की जगह नहीं है। ऑफिस साफ करने का सिर्फ एक ही रास्ता है। आदमी खत्म तो फाइल्स खत्म”। संजय दत्त का ये डायलॉग देखने के लिए लोग आज भी लोखंडवाला फिल्म देखते हैं।
फिल्म वास्तव - “असली है, असली! पचास तोला, पचास तोला। कितना? पचास तोला”! फिल्म वास्तव का ये डायलॉग इतना मशहूर हुआ था कि लोग इस डयलॉग के लिए फिल्म देखते थे। साथ ही ये डायलॉग बोलने का तरीका भी बेहतरीन था।
फिल्म सड़क - “एक बात याद रखना इंस्पेक्टर, मैं वापस आउंगा। उस लड़की को छुपा कर, वापस जरुर आउंगा इंस्पेक्टर। और उस दिन आखरी बार तेरी फोटो जरुर छपेगी, जिंदा नहीं मुर्दा”। फिल्म सड़क का ये डायलॉग भी लोगों के बीच आम रहा था।
फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई - “जब दोनों गाल पर थप्पड़ पड़ जाए तो क्या करने का, ये बापू ने कहां अपने को”... संजय दत्त का ये डायलॉग और उस वक्त का सीन फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई के अच्छे सीन्स में से एक है। जिसे देखकर हर कोई खुश हो जाता है।
फिल्म आतिश - “जिंदगी जीने का मजा तब आता है दोस्त, जब मौत की अंगुलियां थामकर भागा जाए।“ संजू बाबा की फिल्म आतिश का ये डायलॉग आज भी लोगों के बीच आम है और हर कोई इस डायलॉग से संजय दत्त को याद करता है।
फिल्म एकलव्य - “जिस तरह तुम लोग अपने नए घर के लिए नारियल फोड़ते हो ना? वैसे ही ये लोग हम अछूतों का सिर फोड़ दिया करते थे ताकि किसी की नजर ना लगे”। फिल्म एकलव्य का ये डायलॉग आज भी पुराना नहीं हुआ है।
फिल्म कांटे - “उड़ा दो साले के भेजे को। मैं भी देखना चाहता हूं कि इसमें घास भरा है या भूसा”। फिल्म कांटे का ये डायलॉग फिल्म रिलीज समय के लिए इतना आम हुआ था कि हर कोई ये डायलॉग बोलता हुआ देखा जा सकता था।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें