Skip to main content

कपिल के लिए फिर मुसीबत बढ़ी क्योंकि अक्षय कुमार लेकर आ रहे है ये कॉमेडी शो

कपिल के लिए फिर मुसीबत बढ़ी क्योंकि अक्षय कुमार लेकर आ रहे है ये कॉमेडी शो

News Update Ashish
25 Apr. 2017
सुनील ग्रोवर से लड़ाई के बाद कपिल शर्मा का टाइम ख़राब चल रहा। जब से सुनील ने कपिल का शो छोड़ा है, तभी से ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीआरपी दिन-ब-दिन गिरती जा रही है, लेकिन अब कपिल शर्मा पर एक मुसीबत और आने वाली है। क्योंकि अब बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानि अक्षय कुमार भी छोटे पर्दे पर कॉमेडी का महागुरु बनकर धमाका करने वाले हैं। स्पॉटबॉय डॉट कॉम वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार को कॉमेडी का महागुरु टीवी शो के लिए फाइनल कर लिया गया है।
रिपोर्ट की माने तो अक्षय का यह कॉमेडी शो कॉमेडी का महागुरु स्टार प्लस चैनल पर प्रासारित होगा। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि खिलाडी कुमार के साथ इस शो में काम करने के लिए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भी ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस शो में आने से मना कर दिया।


 लेकिन कहा जा रहा है अक्षय कुमार के इस शो में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और भारती भी काम कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों को यह ऑफर पसंद आया है और उम्मीद भी जताई जा रही है कि दोनों यह शो बहुत जल्द शुरू करने वाले हैं। ‘अक्की’ का यह शो स्टैंडअप कॉमेडी पर आधारित होगा।
सुनील ग्रोवर का अक्षय के शो में काम न करने की वजह बताई जा रही है सुनील ख़ुद का शो लॉन्च करने जा रहे हैं। सुनील का शो भी सेलिब्रिटी शो होगा लेकिन यह कपिल के शो से बिलकुल अलग होगा। खबरों की माने तो सुनील के शो में अली असगर,चन्दन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा शामिल हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर के अनुसार सुनील के शो मेकर्स की सोनी टीवी से बात चल रही है। लेकिन हो सकता है कि यह शो दूसरी चैनल पर प्रसारित हो।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें