अक्षय ने फिर दिखाई इंसानियत, किया ऐसा काम, जिसके लिए आप उन्हें करेंगे सलाम

अक्षय ने फिर दिखाई इंसानियत, किया ऐसा काम, जिसके लिए आप उन्हें करेंगे सलाम


अक्षय ने फिर साबित कर दिया कि वो जितने अच्छे अभिनेता हैं, उससे कहीं ज्यादा नेकदिल इंसान हैं...
News Update Ashish
26/04/2016
मुंबई। सन 1913 से लेकर अब तक हिंदी सिने जगत कई बदलावों से गुजरा है, जिसका साक्षी इस इंडस्ट्री से जुड़ा हर शख्स रहा है। एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार आए और हमेशा के लिए जीवंत हो गए। लेकिन कभी किसी एक्टर ने उनके बारे में नहीं सोचा, जो जान को जोखिम में डालकर अपने हीरो के लिए खतरनाक से खतरनाक स्टंट करते रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के स्टंटमैन की। हम पर्दे पर अभिनेताओं को खतरनाक सीन करते देखते हैं और हमें लगता है कि यह सीन उस हीरो ने किया है। जी नहीं, इसके पीछे होता है स्टंटमैन। इसमें इतना जोखिम होता है कि इनकी जान तक जाने का खतरा रहता है। इंडस्ट्री में ऐसी कई घटनाएं हो भी चुकी हैं। इस खतनाक को अंजाम देने वालों के बारे में पहली बार किसी अभिनेता जो सोचा, वह वाकई काबिले-तारीफ है और इसके लिए उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम होगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की।
अक्षय कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो जितने अच्छे अभिनेता हैं, उससे कहीं ज्यादा नेकदिल इंसान हैं। यही वजह है कि देश की जनता उन्हें जितना प्यार देती है, उतना शायद ही किसी और को देती हो। एक अच्छे इंसान होने के साथ-साथ एक देशभक्त होने का भी फर्ज निभाते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने भारतीय जवानों की मदद के लिए एक वेबसाइट और मोबाइल एप लॉन्च किया था, जिसके बाद उनके लिए देश के लोगों का प्यार और बढ़ गया था। एक बार फिर अक्षय ने एक ऐसा काम किया है, जिसके बारे में पिछले 104 साल से इस बारे में किसी ने नहीं सोचा, उसे अक्षय ने कर दिखाया।
Read More:Confirmed: इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे अभिषेक और ऐश्वर्या
बता दें कि अक्षय ने हाल ही बॉलीवुड में स्टंट करनेवाले पुरुषों और महिलाओं के लिए एक इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की है। इस पॉलिसी में बॉलीवुड फिल्मों में स्टंट करनेवाले पुरुषों और महिलाओं को 10 लाख तक का कवरेज दिया जाएगा। इससे पहले स्टंट मैन्स के लिए इस प्रकार की कोई भी बीमा पॉलिसी नहीं दी जाती थी, लेकिन इस पॉलिसी के तहत स्टंट करनवालों को बीमा कवरेज मिलेगा।
Read More: सनी लियोनी के इस हीरो ने खरीदा माल्या का 'किंगफिशर विला'
अक्षय ने इस बीमा पॉलिसी की स्कीम सर्जन डॉ. रमाकांत पांडा के साथ मिलकर लॉन्च की है। बता दें कि डॉ. रमाकांत पांडा वही शख्स हैं, जिन्होंने साल 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का ऑपरेशन किया था। बताया जा रहा है कि अक्षय की लॉन्च की गई स्कीम से 8 से 55 साल तक के 380 स्टंटमैन को फायदा होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें