रेलवे में 20 हजार युवाओं की होगी बहाली

रेलवे में 20 हजार युवाओं की होगी बहाली

    News Update Ashish 24 June 2017
रेलवे भर्ती बोर्ड 20 हजार युवाओं को बहाल करेगा। तीन विभागों ने रेलवे में नई बहाली का सुझाव दिया था। इससे वर्ष 2017-18 के कोटे से बहाली की योजना तैयार है। जल्द ही बहाली की अधिसूचना जारी का अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। रेलवे ग्रुप सी और डी श्रेणी में रिक्त पदों को भरने के लिए 13 हजार युवाओं की सामान्य पद पर नई बहाली करेगा। जबकि दूसरे चरण में 7 हजार नए ट्रेन चालकों के बहाली की योजना है। रेलवे बोर्ड द्वारा नए लोगों को बहाल करने से जोनल स्तर पर रिक्त पद भरे जाएंगे। क्षमता से बढ़ने से सहूलियत : नई बहाली से रेल कर्मचारियों की क्षमता बढ़ेगी। इससे ड्यूटी शिड्यूल से ज्यादा समय तक काम करने वाले रेलकर्मियों को सहूलियत होगी। क्योंकि संख्या बल में कमी के कारण कई विभागों के कर्मचारियों पर काम का बोझ है। सेफ्टी कैटेगरी में ज्यादा पद रिक्त : मेंस यूनियन के चक्रधरपुर मंडल के संयोजक जवाहर लाल ने कहा कि बहाली आवश्यक हो गया है। क्योंकि रेलवे के ज्यादातर विभागों में क्षमता से कम कर्मचारी हैं। सेफ्टी कैटेगरी की सबसे ज्यादा पद रिक्त हैं। युवाओं को नियुक्ति पत्र जल्द : विभिन्न रेलवे जोन में 18 हजार नए कर्मचारी जल्द नियुक्त होने वाले हैं। 2015 की बहाली घोषणा पर रेलवे ने बहाली की ऑनलाइन परीक्षा 2016 में ली है। अभ्यर्थियों को सिर्फ रेलवे द्वारा नियुक्ति पत्र भेजना बाकि है। इससे भी वाणिज्य एवं परिचालन विभाग की रिक्तियां बहुत हद तक कम हो जाएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें