ऐसे करें जियो का रीचार्ज, मिलेगा 76 रुपए का कैशबैक
Ashish News Update  16 Aug. 2017 15:00

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के आने के बाद से सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स में हड़कंप मचा हुआ है। पहले फ्री में डाटा और वाईफाई और बाद में सबसे कम कीमत में यह सुविधा देने के बाद रिलायंस ने रीचार्ज पर भी जबरदस्त ऑफर पेश किए हैं। पेटीएम से 300 रुपए या इससे अधिक का रीचार्ज कराने पर यूजर्स को 75 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह ऑफर चुनिंदा कस्टमर्स को दिया जा रहा है या सभी को मिलेगा। जो उपभोक्ता इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं, उन्हें पेटीएम से रीचार्ज करने के लिए प्रोमो कोड दिया गया है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर को रीचार्ज करने से पहले पेटीएम ऐप में जाना होगा। इसके बाद मोबाइल प्रीपेड या मोबाइल पोस्ट पेड पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर को अपना जियो नंबर फीड करना होगा और प्रोसीड टू रीचार्ज करना होगा। फिर ऐप के आखिर में एक ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा- हैव अ प्रोमो कोड इसके बाद आपको लिंक पर टैप करना होगा और प्रोमो कोड को डालना होगा, जो आपको मिला है और फिर सेलेक्ट डन को क्लिक करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल