दिलीप कुमार की खैरियत लेने पहुंचे ‘मुंह बोले बेटे’ शाहरुख
Ashish News Update Aug. 2017 15:38

Shah Rukh Khan meets actor Dilip Kumar at his residence, saira bano shares pictures on twitter
मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की खैरियत लेने पहुंचे, जो शाहरुख को अपना ‘मुंह बोला बेटा’ कहते हैं। गुर्दे की समस्या के चलते कुछ दिन लीलावती अस्पताल में उपचार के बाद दिलीप अब घर आ चुके हैं और उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने मंगलवार को ट्विटर पर शाहरुख और दिलीप कुमार की एक-साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में शाहरुख, दिलीप कुमार का माथा चूमते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके साथ सायरा ने लिखा कि साहब के ‘मुंह बोले बेटे’ शाहरुख खान आज आए। शाम की कुछ तस्वीरें। सायरा ने यह भी बताया कि दिलीप कुमार अब पहले से अच्छे हैं।
दिलीप कुमार को दो अगस्त को शरीर में पानी की कमी और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल