दो महीनों में 10 लाख ने डाउनलोड किया mAadhaar, जानिए क्यों जरूरी है यह

दो महीनों में 10 लाख ने डाउनलोड किया mAadhaar, जानिए क्यों जरूरी है यह
Ashish News Update  25 September 2017, 
 

नई दिल्ली। महज दो महीनों में ही 10 लाख लोग मोबाइल पर आधारकार्ड (mAadhaar) डाउनलोड कर चुके हैं। इस तरह से यह यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय ऐप बन गया है। ट्विटर पर यह जानकारी केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने साझा की।
8 सितंबर 2017 से भारतीय रेलवे ने भी एम-आधार को रेल यात्रा के पहचान पत्र के रूप में मान्यता दे दी है। mAadhaar यूआईडीएआई की ओर से जारी किया गया एक मोबाइल ऐप है, जिसके जरिये कोई व्यक्ति अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकता है।
ट्रेन में यात्रा करने वाले व्यक्ति को स्मार्टफोन पर अपना आधार कार्ड दिखाने के लिए एप्लिकेशन खोलना होगा और अपना पासवर्ड डालना होगा। हालांकि, यह केवल उसी मोबाइल नंबर पर काम करेगा, जिससे आधार को जोड़ा गया है। मगर, इसके लिए पहले आधार के ऐप को डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद mAadhaar एक पासवर्ड मांगेगा। यूजर को आठ से 12 अक्षरों का पासवर्ड डालना होगा। इसमें कम से कम एक नंबर, एक अक्षर और एक स्पेशल कैरेक्टर के साथ ही एक कैपिटल एल्फाबेट होना चाहिए।
mAadhaar आपको भेजे गए उस ओटीपी को ऑटोमेटिकली रीड कर लेगा। इसे डाटा डाउनलोड करने के लिए UIDAI से कनेक्ट करना होता है। इसलिए फोन में इंटरनेट की कनेक्टिविटी भी होनी चाहिए। एक आधार प्रोफाइल को एक समय में किसी भी एक डिवाइस पर ही एक्टिव किया जा सकता है।
यदि आपके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी आपके मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कराया था, तो आप अपनी डिवाइस पर उनके प्रोफाइल भी जोड़ सकते हैं। एक यूजर अपनी डिवाइस में अधिकतम तीन प्रोफाइल ऐड कर सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें