रात 10 बजते ही हनीप्रीत को आ जाता था बाबा का SMS, रखता था ये डिमांड

रात 10 बजते ही हनीप्रीत को आ जाता था बाबा का SMS, रखता था ये डिमांड
18 Sep.2017 15:33










गुरमीत राम रहीम लड़कियों को अपना शिकार बनाकर पाप की सारी हदें पार कर देता था। इस काम में हनीप्रीत उसका साथ देती थी।
सिरसा। साध्वियों से बलात्कार के दोषी बाबा गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। हनीप्रीत के जिम ट्रेनर और एक साध्वी ने हनीप्रीत को लेकर कई राज खोले। सहेली ने बताया कि किस तरह संगत लगती थी तो उसी दौरान बाबा लड़कियों को नजर से निकाल लेता था। फिर रात में 10 बजते ही हनीप्रीत को मैसेज (SMS) आ जाता था कि फलां लड़की चाहिए। खुश हो अंदर जाती थी लड़कियां, बाहर आते ही हो जाती थी बोलती बंद...

- डेरे में हनीप्रीत की सहेली रही एक पूर्व साध्वी (नाम नहीं लिख सकते) की मानें तो राम रहीम और हनीप्रीत के बीच गलत रिश्ते थे, दोनों पति-पत्नी के तरह रहते थे। दोनों एक ही कमरे में एक ही बेड पर सोते थे।

- पूर्व साध्वी ने बताया कि हनीप्रीत राम रहीम के इशारे पर काम करती थी। बाबा जिस लड़की की ओर इशारे करते थे फिर हनीप्रीत उसे बाबा तक पहुंचाने में जुट जाती थी।
- सिलसिला संगत लगते वक्त ही शुरू हो जाता था। बाबा लड़कियों पर नजरसानी कर लेता था और फिर जो लड़की पसंद आ जाती थी, रात के 10 बजते ही हनीप्रीत को मैसेज आ जाता था कि फलां लड़की चाहिए।
- पूर्व साध्वी ने आरोप लगाया कि हनीप्रीत बाबा को लड़कियां सप्लाई करती थी, लेकिन जब पूछा गया कि बाबा के पास लड़कियों को कैसे अंदर भेजा जाता था, क्या बहलाया-फुसलाया जाता था या कोई और तरीका होता था तो उसने खुलासा किया कि लड़कियां अपने आप ही खुश होकर जाती थी।

गुलाबी जाम पीते ही हो जाती थी मदहोश

- साध्वी ने बताया कि डेरे में लड़कियों को गुलाबी रंग का जाम दिया जाता था, जिसे पीने के बाद लड़कियां होश-ओ-हवाश खो बाबा पर फिदा हो जाती थी।

- 'लड़कियां खुशी के मारे उछल पड़ती थी कि हमें हमारे पिता जी (बाबा राम रहीम) ने बुलाया है, लेकिन जब वापस आती थी तो कुछ बोलती नहीं थी। पता नहीं बाबा अंदर ऐसा क्या कर देता था कि एकदम चुप हो जाती थीं। एक बार मुझे भी माफी दिलवाने जैसी बात कही गई थी, पर मुझे तो पहले से पता था बाबा अंदर कैसी माफी देता है। क्या-क्या करता है। अंदर ही अंदर डर भी लगता था। बाबा बस गूंगी बना देता था।'

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर