मोदी सरकार दे रही है 10 लाख की लोन, ऐसे करे अप्लाई

मोदी सरकार दे रही है 10 लाख की लोन, ऐसे करे अप्लाई
24 Sept. 2017

Follow

 

Third party image reference
देश में छोटे और मध्यम उद्योगों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की हैं.

अगर कोई व्यापारी अपना नया बिज़नेस शुरु करना चाहता हैं या फिर उसे अपने वर्तमान बिज़नेस को आगे बढ़ाना चाहता हैं, तो वो अक्सर बैंक के पास लोन लेने के लिए जाता है. लेकिन बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया बहुत ही मुश्किल होती हैं. इसके अलावा आपको गारंटी भी देनी पड़ती हैं जिसके कारण ज्यादातर व्यापारी बैंक से लोन लेने से बचते है. इसी बात को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा योजना लाये है.

मुद्रा योजना के लाभ

मुद्रा योजना के तहत आपको बिना गारंटी के लोन दिया जाता है

मुद्रा योजना के तहत लोन लेने पर आपको किसी भी तरह की प्रोसेसिंग फ़ीस नहीं देनी पड़ती

मुद्रा लोन की पुनः भुगतान अवधि को 5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता हैं

किसे मिल सकती है लोन

कोई भी भारतीय नागरिक जो किसी भी क्षेत्र (खेती के अलावा) में अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता हैं या फिर अपने वर्तमान व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहता हैं और उसकी वित्तीय आवश्यकता 10 लाख रूपये तक हैं ये योजना के तहत लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

मुद्रा लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया

मुद्रा योजना के तहत लोन के लिए अप्लाई करने की कोई निश्चित प्रक्रिया नहीं हैं. लोन लेने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम अपने आस-पास के बैंकों से संपर्क करके लोन की प्रक्रिया और ब्याज दर की पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए. लोन प्राप्त करने के लिए आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता हैं और उसके साथ कुछ डाक्यूमेंट्स देने पड़ते हैं.

कौन से डाक्यूमेंट्स देने पड़ते है

चुटणी कार्ड / आधार कार्ड

ड्राइविंग लाइसेंस

घर का अड्रेस प्रूफ

आपकी २ फोटो

पिछले ६ महीने का बैंक स्टेटमेंट

पिछले २ साल की बैलेंस शीट और इनकम टैक्स रिटर्न

आपको फॉर्म ऑनलाइन मिल जायेगा (सर्च करे मुद्रा लोन अप्लाई फॉर्म) उसको डाउनलोड करके आप लोन के लिए आवेदन कर सकते है. बैंक आपके डाक्यूमेंट्स की जांच करेगी और पूरी तरह से संतुष्ट होने के लिए वे कुछ और डाक्यूमेंट्स की मांग भी कर सकती है. इस प्रक्रिया में कुछ दिनों का समय लग सकता हैं. लोन प्रोसेसिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको उन पैसो का चेक दे दिया जाएगा जो आप अपने बैंक में जमा करवा सकते है.

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल