अमेजन और फ्लिपकार्ट में महामुकाबला, सिर्फ 12 हजार में मिल रही है 32 इंच की एचडी एलईडी

अमेजन और फ्लिपकार्ट में महामुकाबला, सिर्फ 12 हजार में मिल रही है 32 इंच की एचडी एलईडी
News Update Ashish  20 Sept. 2017


अमेजन और फ्लिपकार्ट में महामुकाबला, फेस्टिव सेल की शुरुआत


नई दिल्ली:
देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट ने बुधवार से सालाना फेस्टिव सेल की शुरुआत कर दी है। इसमें फ्लिपकार्ट की मोस्ट अवेटेड 'बिग बिलियन सेल' तो अमेजन की 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल की शुरुआत हुई है।
बता दें कि बुधवार 20 सितंबर से शुरू हो रही यह सेल 24 सितंबर तक चलेगी। इसमें कंपनी पहले दिन कई उत्पादों पर भारी छूट दे रही है।
बुधवार से शुरू होने वाली सेल में जहां ग्राहकों को कम दाम में सामान खरीदने का मौका मिलेगा वहीं इंडस्ट्री ऐनालिस्टों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में ऑनलाइन रीटेल कंपनियां 15,000 करोड़ रुपये तक का सामान बेच सकती हैं।
फ्लिपकार्ट सैमसंग की टीवी, एसी, फ्रिज आदि पर 38% तक का डिस्काउंट दे रहा है। वहीं, बैकपेक, सूटकेस आदि पर 50 फीसदी छूट दी जा रही है। कंपनी पहले दिन की सेल में महज 12 हजार रुपये की कीमत में 32 इंच की एलईडी टीवी दे रही है।
कंपनी एसबीआई कार्ड धारकों को 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को कई अन्य जरूरी उत्पादों पर भी भारी छूट दी जा रही है। घर के फर्नीचर से लेकर फैशन-लाइफस्टाइल आदि पर डिस्काउंट मिल रहा है। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही डिलीवरी का समय घटाने पर ध्यान दे रही हैं।
फॉरेस्टर और रेडसीयर के ऐनालिस्टों का भी अनुमान है कि फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन इंडिया के मेन सेल डेज में ग्रॉस सेल्स 1.5-1.7 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें