2 हफ्तों में करे चेहरे का सांवलापन दूर

                                                       2 हफ्तों में करे चेहरे का सांवलापन दूर

09/09/2017


बहुत सी लड़कियों की परेशानी है उनका सांवलापन। सांवलेपन के कारण खूबसूरती अधूरी सी लगती है। बहुत सी लड़कियां अपने सांवलेपन को दूर करने के लिए कई क्रीम, ट्रीटमेंट का सहारा तो लेती है लेकिन इनका कोई फायदा होता नजर नहीं आता है। कुछ लोगों के चेहरे रंग जन्म से ही पक्का होता है लेकिन बहुत से लोग ऐसे ही जिनका धूप के कारण चेहरा काला पड़ जाता है। अगर आपके चेहरे का रंग भी सांवला है तो हम आपको कुछ घरेलू फेसपैक बताएंगे, जिनको लगाकर आप भी अपने चेहरे का सांवलेपन से गोरे रंग में बदल सकती है।


गुलाब जल और नींबू रस का पैक
गुलाब जल को नींबू के रस में नींबू के रस में मिला लें। फिर खीरे के पेस्ट में इस मिश्रण को मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो दें। खीरा और नींबू चेहरे का कालापन दूर करता है और गुलाब जल त्वचा का ठंडक प्रदान करता है।
पपीता और शहद फेसपैक
पपीते का पल्प बनाकर उसमें शहद मिला लें। फिर इस पेक को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा का कालापन दूर होगा। दरअसल, पपीते में मौजूद एंजाइम्स  कालापन दूर करने में सहायक होते है। शहद त्वचा की नमी बनाएं ऱखता है।
टमाटर, दही और नींबू का रस
टमाटर के पेस्ट में दही और नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पेक को अपने चेहरे पर लगाएं। नींबू का रस चेहरे पर मौजूद जिद्दी धब्बों को गायब करता है। वहीं टमाटर त्वचा के खुले रोमछिद्रों को बंद करता है और एक्सट्रा ऑयल को बाहर निकालता है।
चंदन पाउडर और नारियल पानी
एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर को नारियल पानी में मिलाएं और उसमें बादाम के तेल की कुछ बूंदें डालें। इसको 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर धो दें। चंदन पाउडर चेहरे की सफाई करता है। वहीं त्वचा की मृत कोशिकाओं और धब्बों को दूर करता है।
केले और खीरे का पैक
आधा खीरा और एक केला मैश कर लें। इसमें एक टेबलस्पून शहद और एक नींबू का रस मिलाएं। इस में दो बूंद अॉलिव आयल की डालें और अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर बाद में ठंडे पानी से धो लें।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल