खुशखबरी: सरकार ने बताया तरीका, ऐसे खरीदें सस्ता पेट्रोल-डीजल 21 Sept. 2017

खुशखबरी: सरकार ने बताया तरीका, ऐसे खरीदें सस्ता पेट्रोल-डीजल
21 Sept. 2017 

नई दिल्ली (21 सितंबर): अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद देशवासियों को पेट्रोल और डीजल काफी महंगे दाम पर मिल रहा है। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य सरकार अगर जीएसटी में पेट्रोल-डीजल को लाने की अनुमति दें तो लोगों को महंगाई से राहत मिल सकती है।
इसके अलावा केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स को कम करने का उसका कोई इरादा नहीं है, क्योंकि सरकार को देश में होने वाले विकास के लिए काफी पैसा चाहिए और यह पेट्रोल-डीजल से ही मिल सकता है। हालांकि सरकारी सेवा डिजिटल इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाने के बाद उसकी पेमेंट भीम ऐप या कार्ड स्वाइप के जरिए देते हैं तो आपको कीमत के मुकाबले कम पैसे चुकाने पड़ेंगे।
डिजिटल इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक खरीदे गए पेट्रोल का भुगतान भीम ऐप या कार्ड स्वाइप के जरिए करते हैं तो आपको प्रति लीटर 49 पैसे का डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह डीजल पर प्रति लीटर 41 पैसे की छूट दी जा रही है। डिजिटल इंडिया की तरफसे ट्विटर हेंडल के जरिए यह जानकारी दी गई है।
पेट्रोल पर सरकार की तरफ से वसूले जा रहे ज्यादा टैक्स की वजह से इसके दाम 3 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 70.52 रुपए, कोलकाता में 73.26 रुपए, मुंबई में 79.63 रुपए और चेन्नई में 73.10 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया

Comments

Popular posts from this blog

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???