पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों आई भारी तेजी, सरकार ने अब ये वजह बताई
24 Sept. 2017


Follow



पेट्रोल और डीजल की कीमतों के 3 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बीच सरकार ने उम्मीद जताई है कि इनकी कीमतें जल्द ही कम हो जाएंगी. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि अमेरिका में आए तूफान की वजह से ईंधन के दाम में हाल में तेजी आई.



धर्मेंद्र प्रधान ने अहमदाबाद में संवाददाताओं से कहा कि हाल में ईंधन के दाम में तेजी आई है. इसका कारण अमेरिका में आया तूफान है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में कमी आने के साथ यहां भी दाम नीचे आएंगे. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मूल्य में कमी आनी शुरू हो गई है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें बाजार से जुड़ी हैं.



पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्सों में कटौती की संभावना के बारे में पूछे जाने पर प्रधान ने कहा कि टैक्सों में कटौती नहीं की जा सकती, क्योंकि बुनियादी ढांचा विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिये कोष की जरूरत है. उन्होंने यह उम्मीद जताई कि पेट्रोलियम उत्पाद जल्दी ही जीएसटी के दायरे में आएंगे.



प्रधान ने कहा कि हमने जीएसटी को लेकर सभी राज्यों के बीच सहमति बनाई. मुझे उम्मीद है कि पेट्रोलियम उत्पाद भी जल्दी ही जीएसटी के दायरे में आएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???