30 सितंबर के बाद अमान्य हो जाएंगे इन 6 बैंकों के चेक, नई चेक बुक के लिए तुरंत करें आवेदन

Ashish News Update 18 Sep 2017
मुंबई। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक SBI के 5 पूर्व सहयोगी बैंकों के ग्राहक रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आप अब भी अगर पुराने बैंक की चेक बुक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब उसका इस्तेमाल बंद कर दें। भारतीय स्टेट बैंक ने 5 पूर्व सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों से आवेदन किया है कि वह तुरंत प्रभाव से नई चेक बुक के लिए आवेदन कर लें क्योंकि 30 सितंबर के बाद पुराने बैंक के चेक मान्य नहीं होंगे और वह बेकार हो जाएंगे।
We request customers of SBI’s erstwhile Associate banks and Bharatiya Mahila Bank to apply for new SBI Cheque books. https://t.co/OSzGFBurxb
— State Bank of India @TheOfficialSBI September 17, 2017
SBI ने कहा है कि उसके पूर्व सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक के सभी ग्राहकों से अनुरोध किया जाता है कि यदि उन्होंने अभी तक SBI की नई चेक बुक के लिए आवेदन नहीं किया है तो तुरंत करें, क्योंकि पुरानी चेक बुक और IFS कोड 30 सितंबर के बाद अमान्य हो जाएंगें अर्थात वैध्य नहीं होंगे।
SBI ने ग्राहकों से आवेदन किया है कि नई चेक बुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM या फिर शाखा में जाकर तुरंत आवेदन करें। पहली अप्रैल 2017 से SBI में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर SBBJ, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद SBH, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर SBM, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला SBP, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर SBT और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।

Comments
Post a Comment