लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरूरी काम
22 September 2017,


नई दिल्ली। देशभर में नवरात्रि का उत्साह है। दशहरे की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस बीच, यह ध्यान देना जरूरी है कि सितंबर के आखिरी में चार छुट्टियां लगातार आ रही हैं। ऐसे में उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिनके काम का बैंकों से सीधे संबंध है। हम यहां बताएंगे कि इन छुट्टियों से पहले किस दिन आप अपने बैंक वाले से भी काम निपटा लें।
जानकारी के मुताबिक, इस त्योहारी सीजन में बैंक लगातार चार दिन छुट्टी पर रह सकते हैं। 29 सितंबर (शुक्रवार) को नवमी और 30 सितंबर (शनिवार) को दशहरा है। इन दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।
एक अक्टूबर को रविवार है और दो अक्टूबर को गांधी जयंती की भी छुट्टी रहेगी। इस तरह लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। लोगों को सलाह दी जा रीह है कि वे 29 सितंबर तक अपने काम निपटा लें।
ध्यान देने वाली बात भी है कि 23 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है और 24 सितंबर को रविवार। इन दो दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???