Amazon पर सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है ये फोन, अाप भी जानें इसका नाम

Amazon पर सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है ये फोन, अाप भी जानें इसका नाम
17Sep.2017

Follow

nokia 6
गैजेट डेस्क। यह फोन कोई और नहीं Nokia 6 है। जी हां कुछ महीनों पहले इंडिया में लॉन्च हुआ Nokia 6अमेजन इंडिया पर सबसे ज्यादा खरीदा जाने वाला स्मार्टफोन बन गया है। इस फोन की कीमत 15000 रुपए है। हर सेल में आउट ऑफ स्टॉक होने पर Nokia 6अमेजन इंडिया की बेस्ट सेलिंग डिवाइस की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है। Nokia 6 मैट ब्लैक वैरिएंट को पहली रैंक मिली है। जबकि Nokia 6 का सिल्वर वैरिएंट तीसरा बेस्ट सेलिंग फोन बना है। इसकी पहली सेल 23 अगस्त को हुई थी। पहली सेल में ये फोन 1 मिनट से भी कम समय में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। भारत में अब तक Nokia 6 की 6 सेल हुई हैं। लास्ट सेल 13 सितंबर को हुई थी। लगभग हर सेल में Nokia 6 एक मिनट से भी कम समय में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस फोन की डिमांड इतनी ज्यादा है कि पहली सेल के लिए 10 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे।

20 सितंबर को होगी अगली सेल
फोन की अगली सेल 20 सितंबर को होगी। यदि आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए रजिस्टर करना होगा, हालांकि यदि आपने पहले ही रजिस्टर किया है, तो आपको फिर से रजिस्टर करने की जरुरत नहीं हैं। अमेजन इंडिया पर नोकिया 6 के लिए लॉन्च ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें