Amazon का नया ऑफर: खरीदिए अभी मगर पैसे दीजिए अगले साल, लेकिन ये है शर्त

Amazon का नया ऑफर: खरीदिए अभी मगर पैसे दीजिए अगले साल, लेकिन ये है शर्त
21 Sep 2017 09:20

Follow


 


कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नया ऑफर पेश किया है।
देश में फेस्टिव सीजन आते ही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट भी मौके को भुनाने की कोशिश में लग जाती हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही फेस्टिव सेल ले आई हैं। अमेजन ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का नाम 'Buy now, pay next year' (खरीदिए अभी, पैसे दीजिए अगले साल) है। कंपनी ने पहली बार ऐसा कोई ऑफर पेश किया है। इसके तहत अमेजन सेल में प्रोडक्ट खरीदिए और इसकी किश्तें तीन महीने बाद से शुरू होंगी। यानी अभी खरीदे गए प्रोडक्ट के पैसे जनवरी 2018 से किश्तों में चुकाने होंगे।
ये है शर्त


अमेजॉन
हालांकि यह ऑफर केवल एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए उपलब्ध है। यह ऑफर प्राइम मेंबर्स के लिए 20 सितंबर से शुरू हो गया है, हालांकि सामान्य यूजर्स 21 तारीख से इसका लाभ ले सकेंगे। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी फेस्टिव सीजन के मौके पर अमेजन 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल' ले आई है। अमेजन इंडिया के इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी लीडर अरुण श्रीनिवासन ने बताया कि कंपनी ने जीरो ईएमआई और कैशबैक जैसे ऑफर्स के लिए 11 बैकों और बजाज फाइनेंस से साझेदारी की है।  इसके अलावा एचडीएफसी डेबिट कार्ड होल्डर्स को 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
सेल में होंगे 500 से ज्यादा ऑफर्स


AMAZON
अमेजन सेल के तहत कंपनी 500 से ज्यादा ऑफर्स और मोबाइल पर 40 फीसदी का डिस्काउंट देगी। चार दिन की इस सेल में हर घंटे नई डील मिलेगी। सेल 24 सितंबर तक चलेगी। हालांकि कंपनी दिवाली के पास भी सेल लेकर आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें