आपके खाली पड़े फ्लैट को किराये पर लेगा OYO, मिनी होटल बनाने के लिए देगा बेहतर किराया
Ashish News Update 06 Sep 2017

नई दिल्ली। अगर आप अपने खाली फ्लैट के लिए किराएदार ढूंढ रहे हैं तो आपकी चिंता खत्म होने वाली है। अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक होटल एग्रिगेटर वेबसाइट ओयो OYO आपके फ्लैट को किराए पर ले सकती है और उसकी फर्निशिंग करके मिनी होटल की तरह उसका इस्तेमाल कर सकती है। इस प्रोजेक्ट के तहत OYO ने गोआ में एक पायलट प्रोजक्ट चला रखा है और अब इसे देशभर में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
खबर के मुताबिक प्रोजेक्ट के तहत OYO आपके फ्लैट की फर्निशिंग करके उसे होटल के कमरों की तरह तैयार करेगी, बाद में फ्लैट को होटल की तरह चेक इन करने वाले ग्राहकों को किराए पर दिया जाएगा। फ्लैट में किसी तरह का केयरटेकर नहीं रखा जाएगा, OYO के एग्जिक्युटिव ग्राहक को फ्लैट में चेक इन में मदद करेंगे।
OYO की तरफ से फ्लैट में होटल की तरह वाईफाई, एयर कंडिशन्ड कमरे, फ्लैट सक्रीन वाला टेलिविजन, प्री स्टॉक्ड किचन, और मनोरंजन के लिए बोर्ड गेम्स की व्यवस्था की जाएगी। फ्लैट में होटल की तरह ब्रेकफास्ट मुहैया नहीं कराया जाएगा बल्कि किचन का सामान होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल