आपने भी गाड़ी पर लगाई है ऐसी नंबर प्लेट तो हो जाएं सावधान

आपने भी गाड़ी पर लगाई है ऐसी नंबर प्लेट तो हो जाएं सावधान
 25 September 2017,
 । यातायात पुलिस ने रविवार को दूसरे दिन भी आड़े-तिरछे लिखे नबंर प्लेट वाले वाहनों की धरपकड़ की। 10 प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग के दौरान डेढ़ सौ दोपहिया और चार पहिया वाहन फंसे। पुलिस ने चालकों को नंबर प्लेट बदलकर तय मापदंड के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने की समझाइश देने के साथ ही जुर्माना वसूला।
एएसपी यातायात बलराम हिरवानी ने बताया कि वाहन चालकों को मोटरयान अधिनियम में दिए गए प्रावधान के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने की समझाइश महीनेभर दी गई। फिर शनिवार से चेकिंग अभियान शुरू किया गया।
पहले दिन जहां 262 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई वहीं रविवार को दूसरे दिन शहर के एसआरपी चौक, अनुपमनगर चौक, अवंति बाई चौक, बस स्टैंड केनाल रोड चौक, शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक, भनपुरी तिराहा, टाटीबंध चौक, सरस्वती नगर थाना के सामने तथा पचपेढ़ी नाका में चेकिंग पाइंट लगाकर डेढ़ सौ ऐसे वाहन पकड़े गए। सभी का चालान काटकर जुर्माना लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल