अपने स्मार्टफोन में करे यह छोटा सा काम, जल्दी खत्म नहीं होगा डाटा

अपने स्मार्टफोन में करे यह छोटा सा काम, जल्दी खत्म नहीं होगा डाटा
Ashish News Update  25 Sept. 2017


आज के समय में सभी के द्वारा स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. स्मार्टफोन का इस्तेमाल जितना बढ़ा है उतना ही इंटरनेट का इस्तेमाल भी स्मार्टफोन के माध्यम से किया जा रहा है. किन्तु सबसे ज्यादा समस्या इस बात को लेकर रहती है कई स्मार्टफोन में इंटरनेट डाटा की खपत ज्यादा रहती है. फेसबुक में भी कई बार ज्यादा डाटा का इस्तेमाल होता है. ऐसे में जरूरत से ज्यादा इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल होने पर हमे बार बार रिचार्ज करवाना पड़ता है. किन्तु आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे है, जिसके द्वारा आप अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट डाटा की खपत को कम कर सकते हो.
फेसबुक एक ऐसी एप है, जिसमे बैकग्राउंड में प्रोसेसिंग में भी इंटरनेट डाटा खर्च होता रहता है. जिसमे डाटा के साथ फोन की बैटरी भी खत्म होती है. इसके लिए अपनी फेसबुक प्रोफाइल में जाये. यहां आपको तीन लाइन दिखाई देंगी उस पर टैप करें. टैप करने के बाद आपको Data Saver का ऑप्शन दिखाई देगा. जिसे ऑन कर दें अब यहां पर अपने आप प्ले होने वाले फोटो और वीडियो प्ले नहीं होंगे. बैटरी और डाटा भी ज्यादा खर्च नहीं होगा.
इसके अलावा सेटिंग में जाकर Developer ऑप्शन को ऑफ करने तथा Wi-Fi की सेटिंग में जाकर Keep Wi-Fi on during Sleep ऑप्शन को Never करने से भी डाटा की खपत कम हो जाएगी. WhatsApp की सेटिंग में Data Usage में जाकर Auto Download को बंद करने से भी इंटरनेट डाटा ज्यादा यूज़ नहीं होगा.

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें