अदरक वाली चाय पीते हैं तो संभल जाएं, हो सकता है कि आप जहर पी रहे हों

22 Sept. 2017
Third party image reference
अगर आप अदरक की चाय पीने के शौकीन हैं या अदरक सब्ज़ी में डालकर खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइये, हो सकता है कि आप ज़हर खा रहें हों. देश की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी के आसपास 6 अदरक गोदामों पर छापे मारकर दिल्ली प्रशासन ने करीब 450 लीटर तेज़ाब पकड़ा है. इससे अदरक को धोकर चमकाने का काम चल रहा था.
तेजाब से चमकाया जा रहा था अदरक
मंडी में बरामद तेजाब से गंदी और भद्दे अदरक को चमकाया जा रहा था, क्योंकि बाजार में जब भी आप अदरक खरीदने के लिए जाएंगे तब आप वही अदरक खरीदेंगे जो देखने में ठीक लग रहा हो. एक लीटर तेज़ाब से करीब 400 किलो अदरक धोकर चमका दी जाती है. तेज़ाब से धोने से उसके ऊपर का भद्दा हिस्सा या छिलका निकल जाता और अदरक चमकने लगता है.
अभी तक कोई कार्रवाई नहीं
अदरक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू कोहली ने बताया कि कुछ दिल्ली के और कुछ दिल्ली के बाहर के हैं जो स्वरूप नगर, मुकंदपुर, हैदरपुर, शालीमार बाग के अंदर हमसे अदरक लेकर जाते हैं और अड्डों के ऊपर वह केमिकल से धोकर कई जगह सप्लाई करते हैं. उनपर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन डीसीपी ने कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की है. वहीं, डॉक्टर केपी सिन्हा ने कहा कि ऐसा चमचमाता अदरक या खूबसूरत ज़हर आजादपुर मंडी में खूब दिख रहा है. उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय तक अगर इसको खाया जाए तो कैंसर तक हो सकता है.

Comments
Post a Comment