थप्पड़ मारकर देश के जवान का अपमान करने वाली महिला का सच

थप्पड़ मारकर देश के जवान का अपमान करने वाली महिला का सच

Follow

वीडियो शुरू होता है तो एक महिला सफेद औऱ नीले रंगे का कुर्ता पहने बीच सड़क पर खड़ी दिखती है. सड़क पर गाडियों की भीड़ है..सड़क के बीचों बीच खड़ी सिल्वर रंग की कार के पीछे खड़ी महिला आर्मी के ट्क के सामने खड़े जवान से भिड़ती दिखती है.


नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो के जरिए चौंकाने वाला दावा भी किया जा रहा है.
क्या दिख रहा है वायरल हो रहे वीडियो में ?
वीडियो शुरू होता है तो एक महिला सफेद औऱ नीले रंगे का कुर्ता पहने बीच सड़क पर खड़ी दिखती है. सड़क पर गाडियों की भीड़ है..सड़क के बीचों बीच खड़ी सिल्वर रंग की कार के पीछे खड़ी महिला आर्मी के ट्क के सामने खड़े जवान से भिड़ती दिखती है.
पहले तो लगता है कि महिला सिर्फ जवान पर चिल्ला रही है लेकिन अगले ही सेकेंड महिला का हाथ उठ जाता है. महिला एक के बाद एक तीन थप्पड़ मारने के बाद गुस्से से वहां से निकलने लगती है. तब तक एक दूसरा जवान वहां आ जाता है औऱ महिला से बात करने की कोशिश करता है लेकिन महिला थप्पड़ मार कर चुपचाप बीच सड़क खड़ी अपने कार में बैठने चली जाती है.
क्या है वायरल वीडियो का सच?
मामला 9 सिंतबर की दोपहर करीब डेढ बजे का है जब महिला गुरूग्राम से दिल्ली की तरफ आने वाले रजोकरी फ्लाईओवर पर टेड़े मेड़े तरीके से गाड़ी चला रही थी जिस वजह से साइड मांगने के लिए आर्मी के ट्रक को बार-बार हॉर्न बजा पड़ रहा था. पहले तो महिला ने जवानों के ट्रक को निकलने नहीं दिया और फिर आगे जाकर गाड़ी रोक दी. जिसके बाद महिला गाड़ी से उतरी और ये वीडियो देश ने देखा.
9 तारीख को ये पूरी घटना हुई लेकिन उसके 3 दिन बाद तक कोई एक्शन नहीं लिया गया. आखिर में 13 तारीख को महिला ने जिस जवान को थप्पड़ मारा था उसने 13 ताऱीख की शाम को 5.30 बजे दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज में एफआईआऱ द्रज करवाई.
मामला दर्ज कराने वाले महावीर सिंह राठौर हैं वीडियो में जिनको महिला थप्पड़ मारते दिख रही है. 13 तारीख को एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया और आज कोर्ट में महिला की पेशी हुई. हमारी पड़ताल में वायरल हो रहा वीडियो सच साबित हुआ है.

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल