रिश्ते हुए शर्मसार, बटाला में बेटे ने अपनी ही मां से किया दुष्कर्म

रिश्ते हुए शर्मसार, बटाला में बेटे ने अपनी ही मां से किया दुष्कर्म
Follow


बटाला: गुरदासपुर जिले के बटाला उप संभाग के एक गांव में दिल दहलाने वाला ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक बेटे ने ही कथित तौर पर बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आज बताया कि 70 वर्षीय महिला ने कल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला ने बताया कि उसके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। वह अपने एक अविवाहित बेटे के साथ रहती हैं और बाकी बच्चों की शादी हो चुकी है और सब अलग-अलग रहते हैं। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनका 45 साल का बेटा पिछले करीब दो साल से शराब के नशे में उनके साथ कुकर्म कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक परिवार के बदनाम होने के डर से उन्होंने चुप्पी साधे रखी। हालांकि कल जब उन्होंने अपनी एक बेटी को यह सब बताया तो परिवार ने पुलिस के पास जाने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें