मेडिकल रिपोर्ट ने खोली फलाहारी बाबा की पोल

मेडिकल रिपोर्ट ने खोली फलाहारी बाबा की पोल
25 Sept. 2017

Follow

 


अलवर: राजस्थान के अलवर में दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद फलाहारी बाबा को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अलवर के इस बाबा की कराई गई मेडिकल जांच में सामने आया है कि बाबा नपुंसक नहीं है। पुलिस ने जब बाबा से प्रारंभिक पूछताछ कि थी तब बाबा ने कहा था कि वह नपुंसक है। इसके बाद उसका मेडिकल ​कराया गया था।
वहीं जेल में बंद फलाहारी महाराज ने पहली रात जाग कर और बैचेनी में निकाली। जेल सू्त्रों के अनुसार आरोपी ने जेल में खाना नहीं खाया और सुबह का नाश्ता भी नहीं लिया। उसने कहा कि वह केवल फलाहार का सेवन करते है। आश्रम से लाये गये फल भी नहीं खाये। बाद में जेल की ओर से दिये गये दो केलो का सेवन किया। जिस बैरक में फलाहारी महाराज को रखा गया है उसमें हर किस्म के अपराध के आरोपी भी बंद हैं। अल्सर की बीमारी के कारण बाबा की तबियत ठीक नहीं रही जिसके चलते बाबा का जेल नियमों के अनुसार उपचार भी किया गया और जेल डिस्पेंसरी में ड्रिप भी लगाई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें