बाजार से आधी कीमत में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचेगा डाकघर

बाजार से आधी कीमत में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचेगा डाकघर


...
Bhagalpur : मुख्य डाकघर में बाजार से आधी कीमत में इलेक्ट्रॉनिक सामान मिलेंगे। केंद्र सरकार की उजाला योजना के अंतर्गत एलईडी बल्ब की बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई है। 20 हजार बल्बों की डाकघर को आपूर्ति की गई है। एक माह में ट्यूब लाइट, पंखा व सेवन स्टार एसी की भी बिक्री शुरू हो जाएगी।
ये बातें मुख्य डाकघर में आधार अपडेशन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद पोस्टमास्टर जेनरल (पूर्वी क्षेत्र) अनिल कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि डाकघर में 15-20 दिनों में आधारकार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल आधारकार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि आदि गड़बड़ियां सुधरवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि उजाला कंपनी का बल्ब खराब है तो रसीद दिखाकर डाकघर में बदल सकते हैं। पंद्रह-बीस दिनों में गांवों में भी बल्बों की बिक्री शुरू की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें