नहाते समय कहीं आप तो नहीं करते ये काम? जानिए क्या हैं नुकसान

नहाते समय कहीं आप तो नहीं करते ये काम? जानिए क्या हैं नुकसान
24 Sept. 2017
 



Follow
हेल्थ डेस्क। बाथ
रूम का यूज हम रेग्युलर करते हैं। यहां हम बॉडी को साफ रखने के लिए कई तरह के काम करते हैं। इस दौरान हम कुछ ऐसी गलतियां भी कर देते हैं जिनका बॉडी पर बुरा असर पड़ता है। डर्मो वर्ल्ड स्किन एंड केयर क्लीनिक, नई दिल्ली के डर्मटोलॉजिस्ट डॉ. रोहित बत्रा बता रहे हैं बाथरूम में की जाने वाली कुछ ऐसी गलतियां जिनका हमारी बॉडी पर बुरा असर पड़ता है।


नहाते समय न करें ये गलतियां (Top Bathing Mistakes)

तेज शॉवर में फेस वॉश करने से फेस की डेलिकेट स्किन और आंखों को नुकसान हो सकता है। (ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मटोलॉजी)

बहुत गर्म या ठंडे पानी से नहाने से बालों और स्किन के टिश्यूज डैमेज हो सकते हैं। स्किन जल सकती है या सुन्न पड़ सकती है। (यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया की स्टडी)

ज्यादा देर तक शॉवर लेने से स्किन का मॉइश्चर कम हो सकता है। स्किन ड्राय हो सकती है। जल्दी झुर्रियां पड़ सकती हैं। (यूनिवर्सिटी ऑफ मैरिलैंड मेडिकल सेंटर की स्टडी)

बॉडी स्क्रबर को बाथरूम में छोड़ने से उसमें नुकसानदायक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये स्किन और बॉडी में इन्फेक्शन पैदा कर सकते हैं। (जर्नल ऑफ क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी)

ज्यादा गोरा दिखने के लिए बहुत ज्यादा स्क्रब करने से स्किन की उपरी परत छिल सकती है। इन्फेक्शन हो सकता है। (अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मटोलॉजी)

मेडिकेटेड या केमिकल बेस्ड सोप का ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन को इन्फेक्शन से बचाने वाले गुड बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं। (स्कॉटलैंड की अबेरडीन यूनिवर्सिटी की रिसर्च)

शैम्पू के बाद कंडीशनर न लगाने से बाल ड्राय हो सकते हैं। बालों की चमक खत्म हो सकती है। बाल आपस में उलझकर टूट सकते हैं। (इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ट्रिचोलॉजिस्ट्स)

एक्सरसाइज के तुरंत बाद ठंडा शॉवर लेने से सर्दी-जुकाम के अलावा स्ट्रोक और हार्ट अटैक तक हो सकता है। (यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू हैम्पशायर की रिसर्चर नाओमी क्रिस्टल की रिसर्च)

टॉवल से ज्यादा रगड़ कर पोंछने से स्किन और बालों को नुकसान पहुंच सकता है। स्किन ड्राय हो सकती है और बाल टूट सकते हैं। (अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मटोलॉजी)

शॉवर के बाद मॉइश्चराइजर न लगाने से स्किन ड्राय हो सकती है। खुजली और रैशेज की प्रॉब्लम भी हो सकती है। (यूनिवर्सिटी ऑफ मैरिलैंड, यूएसए)

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें