अगर आपके पास भी है पेटीएम खाता तो आप को होगा बड़ा फायदा

अगर आपके पास भी है पेटीएम खाता तो आप को होगा बड़ा फायदा



पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबी) ने रुपे आधारित डिजिटल डेबिट कार्ड लाने के लिए नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ भागीदारी की है. पीपीबी डिजिटल डेबिट कार्ड के जरिये ग्राहक उन सभी व्यापारियों को भुगतान करने में सक्षम होंगे जो क्रेडिट और डेबिट कार्ड स्वीकार करते हैं.
मुफ्त में मिलेगा डिजिटल कार्ड
पीपीबी में खाता खोलने वाले सभी ग्राहकों को रुपे आधारित डिजिटल डेबिट कार्ड जारी किया जाएगा. मौजूदा पेटीएम उपयोगकर्ताओं को पीपीबी का खाता धारक बनने के लिए केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा, जिसके बाद उन्हें मुफ्त डिजिटल कार्ड जारी होगा.
2 लाख रुपये का बीमा भी मिलेगा
डेबिट कार्ड पर 2 लाख रुपये का बीमा भी मिलेगा. मृत्यु या पूर्ण रूप से विकलांगता की स्थिति में ग्राहक को बीमा की राशि मिलेगी. पीपीबी की प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रेणु सत्ती ने बताया, ‘डिजिटल डेबिट कार्ड के साथ हमारे ग्राहक अब हर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भुगतान करने में सक्षम होंगे और उन्हें उसी सुविधा का अनुभव होगा, जो कि उन्हें पेटीएम प्रणाली में प्राप्त होता है.

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें