पेट्रोल की बढ़ी कीमत अब नहीं रुलाएगी, सरकार ने दिया ये बड़ा ऑफर

पेट्रोल की बढ़ी कीमत अब नहीं रुलाएगी, सरकार ने दिया ये बड़ा ऑफर
 21 Sept. 2017

नई दिल्लीः देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में उतार चढ़ाव आता रहता है। जिस कारण देश की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब परेशान होने की जरुरत नहीं है। सरकारी सेवा डीजिटल इंडिया द्धारा दी गई जानकारी के अनुसार, यदि आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भराने के बाद उस की पेमेंट भीम एप या फिर कार्ड स्वाइप के जरिए करते हैं तो आपको पेट्रोल या डीजल की कीमत के कम पैसे देने पड़ेंगे।
जानकारी के अनुसार, यदि आप खरीदे गए पेट्रोल का भुगतान भीम एप या कार्ड स्वाइप के जरिए करते हैं तो हर लीटर में आपको 49 पैसे की छूट मिलेगी। इसी तरह डीजल पर प्रति लीटर 41 पैसे की छूट दी जा रही है। गौरतलब है कि पैट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतो से लोग काफी परेशान हैं। इसी के चलते केंद्र सरकार अब लोगों के निशाने पर है। जिस कारण लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। इसलिए अब सरकार ने ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में विरोधी दलों को नसीहत देते हुए कहा है कि वे अपने वैट में कमी करके पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल