सावधान! जरा सी लापरवाही से खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

सावधान! जरा सी लापरवाही से खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
 25 Sept. 2017

Follow

 


जम्मू: बैंक के नाम से आने वाली कॉल आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। जरा सी लापरवाही बरती तो कब आपका बैंक बैलेंस जीरो हो जाए, इसका आपको पता भी नहीं चलेगा। बता दें कि एटीएम कार्ड के पिन नंबर पूछकर ठगी करने की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ज़िले में आए दिन कोई न कोई शख्स ठगी का शिकार हो रहा है। एेसा ही एक मामला कठुआ जिले के चढ़वाल इलाके का है। जहां किसी ने खुद को उपभोक्ता केंद्र का कर्मचारी कहकर महिला के खाते से किसी ने हजारों रुपए निकाल लिए है।
पति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई
महिला के पति अशोक कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी रीना को रविवार सुबह फोन आया कि वह उपभोक्ता केंद्र से बोल रहे हैं। उनका खाता बंद होने वाला है। वह इसकी कुछ जानकारी दें। महिला से उसके एटीएम कार्ड का नंबर पूछा गया। महिला ने अपने पति अशोक से बात करवा दी। पति ने एटीएम कार्ड का नंबर दे दिया और फिर पासवर्ड भी दे दिया। कुछ देर के बाद अशोक को शक हुआ तो उसने बैंक में संपर्क किया। बैंक के मैनेजर को अशोक ने पूरी कहानी बताई। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि आनलाइन शापिंग से उसकी पत्नी के खाते से 20,500 रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद बैंक मैनेजर उसका खाता बंद कर दिया। जिस कारण महिला के पति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें