थोड़ी देर नाभि पर उंगलिया फेरो तो तुरंत आपको होगा यह महसूस

थोड़ी देर नाभि पर उंगलिया फेरो तो तुरंत आपको होगा यह महसूस
26 Sept. 2017


Follow

 यदि आपने कभी अनजाने में अपनी नाभि पर उंगली फेरी हो तो जरूर महसूस किया होगा कि इसका प्रभाव पेशाब आने की ओर महसूस होता है। शायद यही कारण है कि कुछ लोग तो नाभि पर उंगली फेरने के बाद ही शौचालय की ओर रूख कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हे पेशाब आ रहा हैं। आखिर यह मामला क्या है? नाभि के साथ पेशाब का आने का क्या संबंध?



दी इंडीपेंडेंट के अनुसार संस्था न्यूयॉर्क सिटी सर्जिकल एसोसिएट्स से जुड़े अमेरिकी डॉक्टर क्रिस्टोफर होलंगजोरथ ने यह गुत्थी सुलझाते हुए बताया है कि हमारी नाभि के नीचे एक बेहद संवेदनशील परत umbilicus होती है, जिसका संबंध सीधे रीढ़ की हड्डी से होता है। जब हम नाभि को छूते हैं तो महसूस परत umbilicus में तंत्रिका संबंधि संकेत पैदा होते हैं जो रीढ़ की हड्डी तक जाते हैं, और यहाँ से बहुत तेजी के साथ मूत्राशय और पेशाब की नलि तक पहुंचते हैं।

यह संकेत दिमाग में यह महसूस कराते हैं कि पेशाब लग रही है, हालांकि वास्तविकता में ऐसी कोई बात नहीं होती। डॉक्टर क्रिस्टोफर का कहना है कि नाभि को बहुत जोर से और गहराई में छूने से ही यह महसूस होता है। आप नाभि को छूने पर पेशाब आना महसूस करें तो जरूरी नहीं कि आप शौचालय जाना चाहिए क्योंकि यह मस्तिष्क में पैदा होने वाला कृत्रिम एहसास है, जो वास्तव में पेशाब आने से संबंधित नहीं होता।

Comments

Popular posts from this blog

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल