तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बैन वाली खबर पर बबीता ने दिया ये चौंकाने वाला बयान

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बैन वाली खबर पर बबीता ने दिया ये चौंकाने वाला बयान


1/2'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बैन वाली खबर पर बबीता ने दिया चौंकाने वाला बयान
टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बैन होने की खबर से सभी फैन्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की, जो अपने एक सीन की वजह से विवादों में फंस गया है। खबरों की माने तो एक सिख समुदाय ने इस धारावाहिक पर आरोप लगाया है कि इसमें गुरु गोविंद सिंह जी के जीवित स्वरुप को दिखाया गया है जोकि उनके धर्म के बिल्कुल खिलाफ है।
क्या बोले गुरुद्वारा प्रबंधक...
रिपोर्ट्स की मानें तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने 'तारक मेहता...' पर 'ईशनिंदक' सीन दिखाने का आरोप लगाते हुए इस शो पर बैन लगाने की मांग की। एसजीपीसी प्रमुख कृपाल सिंह बादुंगर ने कहा कि शो ने सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के जीवित स्वरूप का चित्रण कर समुदाय को ठेस पहुंचाई और ऐसा करना ‘‘सिख सिद्धांतों के खिलाफ’’ है। बादुंगर ने कहा, ‘‘कोई भी अभिनेता या कोई भी चरित्र खुद की दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के साथ समानता नहीं कर सकता। यह गलती माफ नहीं की जा सकती है।’'
इस खबर के बाद जब एंटरटेमेंट साइट बॉलीवुड लाइफ ने शो में बबीता का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता ने इस बारे में अपनी बात रखी है। मुनमुन का कहना है कि उन्हें पहले इस बात के बारे में कुछ नहीं पता था।
आगे पढ़ें बैन की खबरों पर क्या बोलीं मुनमुन

2/2बैन की खबरों पर ये बोलीं मुनमुन

मुनमुन ने आगे कहा, गुरूचरण (जो शो में सोढ़ी का किरदार निभाते हैं) वो खुद सिख समुदाय से तालुक्क रखते हैं वो खुद कुछ ऐसा नहीं कहते जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हो। मुझे अच्छे से याद है कि जिस सीन पर ये विवाद हुआ है उस सीक्वेंस की शूटिंग वाले दिन उन्होंने कहा था कि कोई भी गुरु गोविंद सिंह जी का रोल अदा करने की किसी को भी अनुमति नहीं है। इसके बाद उन्होंने खालसा के रोल को अदा किया और टीवी पर भी हमने यही दिखाया है। जो लोग आपत्ति जता रहे हैं उन्होंने उस एपिसोड को सही से नहीं देखा है। मैं चाहती हूं कि वो इस एपिसोड को फिर से देखें।
मुनमुन आगे कहती हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ये खूबसूरती है कि इसमें हर संस्कृति और धर्म के लोग हैं। तो हम हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि कभी भी हमारे डायलॉग या एक्ट की वजह से किसी की भावनाएं ना आहत हो जाए। ये शो 9 साल से चल रहा है और लोग की शुभकामनाओं की वजह से ऐसा है। हम कभी नहीं चाहेंगे कि इसकी वजह से देश में किसी की भी भावना आहत हो।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें