व्हाट्सएप में आए इन नए फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप

व्हाट्सएप में आए इन नए फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप
24 Sep 2017,

Follow


 । 1.3 बिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स के साथ व्हाट्सएप सबसे पॉपुलर मोबाइल मैसेंजर एप बन गई है। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि यूजर्स को खुश रखने के लिए इसमें हर महीने नए फीचर्स आते रहते हैं। हाल में इस एप में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
व्हाट्सएप स्टोरेज पर होगा कंट्रोल:
व्हाट्सएप के इस नए फंक्शन को सेटिंग्स में देखा जा सकता है। इससे आप किसी चैट को सेलेक्ट कर के उसके सभी मैसेज, कॉन्टेक्ट्स, लोकेशंस, इमेजेज, GIF, डाक्यूमेंट्स और वीडियोज डिलीट कर सकते हैं। इस सब से आप अपने फोन में कुछ स्पेस खाली कर पाएंगे। हालांकि, आपको बता दें की यह फीचर एंड्रॉयड पर व्हाट्सएप बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। अगर आप एंड्रॉयड बीटा यूजर नहीं हैं तो आपको इस फीचर के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
BookMyShow इंटीग्रेशन:
इस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर अब यूजर्स को मूवी टिकट भी मिल जाया करेगी। दरअसल, ऑनलाइन इंटरनेट मूवी शो टिकट प्लेटफॉर्म Bookmyshow ने कंपनी के बिजनेस प्रोग्राम से हाथ मिलाया है। इसके तहत व्हाट्सएप को डिफॉल्ट टिकट कंफर्मेशन चैनल बनाया है। इस फीचर के तहत जब भी यूजर Bookmyshow से टिकट बुक करेंगे तो उसका मैसेज या मोबाइल टिकट उन्हें व्हाट्सएप पर मिल जाएगी। साथ ही ईमेल पर भी टिकट बुकिंग की जानकारी भेज दी जाएगी। आपको बता दें कि व्हाट्सएप फॉर बिजनेस प्रोग्राम से जुड़ने वाली Bookmyshow पहली भारतीय कंपनी है।
टेक्स्ट स्टेटस:
अब व्हाट्सएप यूजर्स को अपने स्टेटस में सिर्फ टेक्स्ट स्टेटस लगाने की स्वतंत्रता मिलेगी। इससे पहले, यूजर्स सिर्फ वीडियोज या इमेजेज को ही अपने स्टेटस के रुप में डाल सकते थे। व्हाट्सएप के नए वर्जन ( एंड्रॉयड पर v2.17.323; आईओएस पर, s 2.17.52) में यूजर्स स्टेटस में बैकग्राउंड कलर और टेक्स्ट का चुनाव कर पाएंगे। यह टेक्स्ट स्टेटस भी अन्य स्टेटस की तरह 24 घंटे में अपने आप गायब हो जाएंगे। यह फीचर अब एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध करा दिया गया है।
पिक्चर-इन-पिक्चर:
पिक्चर-इन-पिक्चर के अंतर्गत यूजर्स वीडियो कॉलिंग विंडो को रिसाइज करने के साथ-साथ मूव भी कर पाएंगे। इसका मतलब यूजर्स वीडियो कॉल करते-करते अपने किसी और दोस्त को टेक्स्ट कर सकते हैं या अपनी पसंद का कोई और काम फोन पर साथ-साथ कर सकते हैं। कंपनी ने इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड पर जुलाई में ही शुरू कर दी थी। इन महीनों में ऐसे ही फीचर्स के साथ कई और एप्स भी पेश की गईं हैं। एप्पल के हाल में आए वर्जन में भी इस तरह का सपोर्ट दिया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल