रिलायंस जियो ने फिर लांच किया धमाकेदार ऑफर, आधे से भी कम कीमत में दे रहा जियोफाई

20 Sept. 2017
नई दिल्ली: भारत में आने वाले सबसे बड़े त्यौहारी सीजन से पहले ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह ही रिलायंस जियो ने भी फेस्टिवल ऑफर लॉन्च किया है। इस फेस्टिवल सीजन में रिलायंस जियो ने अपने जियोफाई डोंगल की कीमत 1999 रुपए से घटाकर केवल 999 रुपए कर दी है। जियोफाई पर यह ऑफर उन ग्राहकों को उपलब्ध होगा जो 20 सितंबर से 30 सितंबर 2017 के बीच जियोफाई डोंगल खरीदेंगे।
रिलायंस जियो ने एक बार फिर मोबाइल इंटरनेट यूजर्स को अपने नेटवर्क की ओर आकर्षित करने के लिए जियोफाई पर ऑफर दिया है। पिछले कुछ महीनों से रिलायंस जियो वर्चुअली जियोफाई डोंगल को फ्री में देने का ऑफर कर रही थी। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 1999 रुपए के भुगतान पर डोंगल की कीमत के बराबर फ्री डाटा और वॉइस की सुविधा 12 महीने के लिए दी जा रही थी।
अब नए 999 रुपए वाले ऑफर के तहत जियोफाई खरीदारों को चार रिचार्ज साइकिल तक 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, 2जीबी 4जी डाटा प्रति दिन, 100 एसएमएस प्रति दिन या 6 रिचार्ज साइकिल तक 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, 1जीबी 4जी डाटा प्रति दिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे।
गौरतलब है कि रिलायंस जियो, जिसके पास 12.5 करोड़ सब्सक्राइर्ब्स हैं, एयरटेल और वोडाफोन की व्हीओएलटीई सेवा शुरू होने से पहले ज्यादा से ज्यादा बाजार में अपनी पहुंच बनाना चाहती है। कंपनी आंकड़ों के अनुसार अभी तक रिलायंस जियो 10.8 प्रतिशत मोबाइल सब्सक्राइर्ब्स बाजार पर अपना कब्जा जमा चुकी है, इसमें से अधिकांश हिस्सा छोटे खिलाडि़यों से हासिल किया गया है

Comments
Post a Comment