साहब कुछ तो रहम कीजिए बच्‍ची है वो, तीन दिन हो गए

साहब कुछ तो रहम कीजिए बच्‍ची है वो, तीन दिन हो गए
Ashish News Update  18 September 2017,

इंदौर। लापता किशोरी और उसका अपहरण करने वाले आरोपियों को पुलिस आश्वासन के तीन दिन बाद भी जब नहीं पकड़ पाई तो परिजन और रहवासियों ने एक बार फिर विजय नगर थाने को घेर लिया। उन्होंने रविवार सुबह धरना देते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने परिजन व रहवासियों को आरोपी को जल्द पकड़कर उनकी बेटी को घर लाने का आश्वासन दिया। उसके बाद वे माने और प्रदर्शन बंद किया। वहीं परिवार वालों ने गुहार लगाते हुए कहा कि साहब तीन दिन हो गए बच्‍ची है वो कुछ तो कीजिए जानवरों ने पता नहीं उसके साथ क्‍या किया होगा।
तीन दिन पहले 5 वर्षीय लड़की लापता हुई थी। परिजन ने कुछ संदिग्धों पर लड़की का अपहरण करने का शक जाहिर किया था। अब तक पुलिस ना तो लड़की का पता लगा पाई और ना ही उसे ले जाने वालों का। इससे आक्रोशित होकर बड़ी सख्या में लोग बैनर-पोस्टर लिए थाना परिसर में पहुंच गए।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें