तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के इस सीन ने मचाया बवाल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के इस सीन ने मचाया बवाल
Ashish News Update 19 Sept.2017




सोनी सब के सबसे पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर आई है. अब इस शो पर बैन लगाने की मांग उठा दी गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर ‘‘ईशनिंदक’’ कृत्यों का चित्रण करने का आरोप लगाते हुए इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की आज मांग की.
आपको बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बेहद ही पॉपुआलर शो है जिसकी टीआरपी हमेशा ही हाई रहती है और इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोविंग भी है. एसजीपीसी प्रमुख कृपाल सिंह बादुंगर ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि धारावाहिक ने सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के जीवित स्वरूप का चित्रण कर समुदाय को ठेस पहुंचाई है और ऐसा करना ‘‘सिख सिद्धांतों के खिलाफ’’ है. बादुंगर ने कहा, ‘‘कोई भी अभिनेता या कोई भी चरित्र खुद की दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के साथ समानता नहीं कर सकता.
यह अक्षम्य कृत्य है. ’’इसके पहले हाल ही में सोनी टीवी के शो ‘पहरेदार पिया की’ को बैन करने के लिए दर्शकों के एक वर्ग ने ऑनलाइन पेटिशन शुरू कर दी थी. जिसके बाद आखिरकार शो को बंद कर दिया गया. अब देखना ये होगा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर बैन लगाए जाने की डिमांड पर क्या एक्शन लिया जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें