HP ने लॉन्च किया पॉकेट प्रिंटर, स्मार्टफोन से प्रिंट हो जायेंगे फोटो

HP ने लॉन्च किया पॉकेट प्रिंटर, स्मार्टफोन से प्रिंट हो जायेंगे फोटो
17 Sept. 2017

Follow
HP कंपनी का नाम तो हम सभी ने पहले सुना होगा या तो हम इस कंपनी का लैपटॉप इस्तेमाल करते है या तो प्रिंटर को इस्तेमाल किया होगा| आज हम ऐसे प्रिंटर के बारे में बताने वाले है जो HP ने लॉन्च किया है और इसे पॉकेट प्रिंटर के नाम से जाना जाता है| स्मार्टफोन की मदद से आप इस प्रिंटर से फोटो प्रिंट कर सकते है|चलिए जानते है आपको यह प्रिंटर कितने रूपये में मिलेगा और इस प्रिंटर में क्या खास बात है जो इसे बाकी प्रिंटर से अलग बनाती है|


CNET
इस प्रिंटर का पूरा नाम HP Sprocket है इसकी कुल कीमत 8,999 रूपये है| यह प्रिंटर यूजर के स्मार्टफोन से फोटो को तुरंत निकालने की सुविधा देता है| यह प्रिंटर ब्लूटूथ के ज़रिये फोन से कनेक्ट होकर 2 इंच x 3 इंच की फोटो निकाल सकता है| फोटो प्रिंट करने के लिए HP ने जिंक टेक्नोलॉजी की सहायता ली है| इस तकनीक के द्वारा प्रिंटर में बिना किसी तरह के कार्ट्रिज और इंक के फोटो को स्मज-प्रूफ, वाटर रेसिस्टेंट और कलरफुल फोटो प्रिंट करते है|



इस प्रिंटर से सम्बन्धित एक एप भी आपको देखने को मिल जाएगी जिसका नाम HP Sprocket ही है| इस एप्लीकेशन को आप अपने एंड्राइड और एप्पल फोन में डाउनलोड कर सकते है| इस एप के ज़रिये आप अपने फेसबुक और इन्स्टाग्राम के फोटो को प्रिंट कर सकते है| hp के वरिष्ठ निदेशक ने बताया की इस दुनिया में अभी स्मार्टफोन ने फोटो को सहेज़ कर रखना और आसान बना दिया है लेकिन प्रिंट करने की ज़रूरत अभी भी लोगो को महसूस होती है| फ़िलहाल यह एप ग्राहकों को हर इमेज क्वालिटी में फोटो को प्रिंट करने का सुविधा देता है|



आप कमेंट कर के हमें ज़रूर बताये की आपको यह पॉकेट प्रिंटर कैसा लगा| अगर पोस्ट पसंद आया तो निचे दिए दिल को ज़रूर दबाए|

Comments

Popular posts from this blog

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???