आज से शुरू होगी jio फीचर फोन की डिलिवरी, इन इलाकों में पहुंचेगा पहले

आज से शुरू होगी jio फीचर फोन की डिलिवरी, इन इलाकों में पहुंचेगा पहले
Ashish News Update 24 Sep. 2017
रिलायंस जियो के फीचर फोन का इंतजार अब खत्म हो गया है.जियो के 4G फीचर फोन की डिलीवरी रविवार(24 सितंबर) से शुरू हो जाएगी.


जियो 4g फीचर फोन की डिलिवरी आज से शुरू
नई दिल्ली: रिलायंस जियो के फीचर फोन का इंतजार अब खत्म हो गया है.जियो के 4G फीचर फोन की डिलीवरी रविवार(24 सितंबर) से शुरू हो जाएगी. कंपनी ने जियोफोन को पहले छोटो शहरों और कस्बों में डिलीवर करने का प्लान बनाया है. रविवार से शुरू होने वाली फोन की डिलिवरी पहले ग्रामीण और स्‍मॉल टाउन इलाकों में होगी. हालांकि कंपनी की ओर से ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया..
कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियोफोन को देश में डिजिटल गैप भरने वाला मोबाइल फोन बताया था. इसी वजह से कंपनी पहले ग्रामीण और अर्बन इलाकों पर फोकस कर रही है..
मेट्रो सिटीज में रहने वाले लोगों को जियो के 1500 रुपए वाले 4G फीचर फोन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. कंपनी नए फोन की डिलिवरी रूरल एरिया में पहले करेगी. दिल्‍ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों का नंबर बाद में आएगा..
अब तक करीब 60 लाख लोग जियो फोन की बुकिंग करा चुके हैं. कंपनी शुरुआत में सिलेक्‍टेड तरीके से फोन की डिलिवरी करेगी, बाद में बड़े पैमाने पर डिलीवरी शुरू होगी..
जियो फोन के फीचर्स.
इस जियोफोन में वॉयस कमांड्स के जरिए टास्क कर सकते हैं. इसकी स्क्रीन 2.4 इंच की है और इसमें एफएम रेडियो और टॉर्चलाइट दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 4GB की होगी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ा कर 32GB तक किया जा सकता है. इस फोन के साथ केबल दिया जाएगा जिसके जरिए इसके कॉन्टेंट को टीवी में भी देखा जा सकेगा. हालांकि इसके लिए 303 रुपये वाला प्लान लेना होगा..

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें