भारत में कल लॉन्च होगा Nokia 8, ये 4 फीचर्स हैं सबसे खास

भारत में कल लॉन्च होगा Nokia 8, ये 4 फीचर्स हैं सबसे खास
Ashish News Update  25 Sep. 2017

नोकिया 8 में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.
भारत में 26 सितंबर को नोकिया 8 स्मार्टफोन लॉन्च होगा. HMD ने पिछले महीने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ग्लोबल  मार्केट में पेश किया था. नोकिया 8 में 5.3-इंच का क्वाड एचडी डिस्प्ले दी गई है. इसमें स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिला ग्लास 5 दिया गया है. नोकिया 8 स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नेपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर रन करेगा. इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसके स्टोरेज को 356GB तक बढ़ाया जा सकता है. इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. आइये इस स्मार्टफोन के पांच उन फीचर्स के बारे में जानते हैं, जो चर्चा का विषय हैं.

कैमरा

नोकिया 8 के कैमरे कार्ल ज़ीस कंपनी ने बनाए हैं. इसमें बैक पर 13MP के दो कैमरों का सेटअप लगा है. एक लेंस कलर्ड तस्वीरें कैप्चर करता है, जबकि दूसरा मोनोक्रोम. नोकिया 8 में ड्यूल टोन LED फ्लैश दिया गया है.

बोथी फीचर

नोकिया 8 में बोथी फीचर है. इसके अलावा इसमें ड्युल-साइट मोड फीचर भी दिया गया है. बोथी फीचर में फोन के बैक और फ्रंट कैमरे एक साथ शूट करते हैं. दोनों ऐंगल्स से ली तस्वीरें आधी स्क्रिन पर दिखाती हैं. यूजर्स बोथी फीचर का इस्तेमाल यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग और फेसबुक लाइव के लिए कर सकते हैं.

न्यू ऑडियो टेक्नोलॉजी

नोकिया 8 में OZO स्पेशियल 360 डिग्री ऑडियो टेक्नॉलजी दी गई है. इसके जरिए शूट के वक्त आने वाले बैकग्राउंड साउंड को हटाया जा सकता है. इस फीचर के जरिए वीडियो रिकॉर्डिंग की परफोर्मेंस में सुधार होता है.

लेटेस्ट प्रोसेसर

नोकिया 8 में  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है. ये बेहद पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर्स है.

Comments

Popular posts from this blog

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल