RK स्टूडियो में आग, ऋषि कपूर ने कहा- 'खो दिया हमने आइकोनिक स्टेज
RK स्टूडियो में आग, ऋषि कपूर ने कहा- 'खो दिया हमने आइकोनिक स्टेज'
Ashish News Update 17 September 2017,
मुंबई। शनिवार को दोपहर एक बजे मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित बॉलीवुड के सबसे पुराने स्टूडियो में से एक आर के स्टूडियो में भीषण आग लगी। आपको बता दें कि इस स्टूडियो के स्टेज नंबर एक पर डांस रिऐलिटी शो 'सुपर डांसर' का सेट था, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से आग ने पहले सेट के पर्दों को लपेटे में लिया और फिर पूरा स्टेज जलकर राख हो गया।
मौके पर छह दमकल गाड़ियां आ गई थी मगर कहा जा रहा है कि इस आग के चलते लाखों का सामान नष्ट हो गया। सुनने में आया था कि कपूर फैमिली मौके पर पहुंचने वाले हैं। इस बीच ऋषि कपूर ने इस बारे में अपनी निराशा जताते हुए ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने आइकोनिक स्टेज खो दिया है।
Sad A major fire broke out at RK StudiosWe have lost the iconic Stage 1 Thankfully no casualties nor injuries. All your concerns appreciated
— Rishi Kapoor (@chintskap)
1948 में बना था आरके स्टूडियो -
यह स्टूडियो साल 1948 में बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर राज कपूर के नाम पर बनाया गया था। आर के बैनर तले 'आग', 'बरसात', 'आवारा', 'चाची 420', 'मेरा नाम जोकर', 'बॉबी', 'आ अब लौट चलें' जैसी बहुत सी फ़िल्में बनी हैं। जब साल 1988 में राज कपूर का निधन हुआ तब इस स्टूडियो को उनके बड़े बेटे रणधीर कपूर संभालने लगे। इसके बाद रणधीर के छोटे भाई राजीव कपूर ने इस बैनर तले फ़िल्म 'प्रेम ग्रंथ' को डायरेक्ट किया। ऋषि कपूर ने भी आर के बैनर की फ़िल्म 'आ अब लौट चलें' को डायरेक्ट किया था।
बताया जा रहा है कि यह आग इतनी भयंकर थी कि स्टूडियो के आस-पास लगभग 2 किलोमीटर तक किसी भी वाहन को आने जाने के लिए रोक दिया गया था।

Comments
Post a Comment