मौत से पहले बेटियों के लिए कितनी दौलत छोड़कर गई श्रीदेवी? जानिए, कितनी है उनकी कुल संपत्ति

मौत से पहले बेटियों के लिए कितनी दौलत छोड़कर गई श्रीदेवी? जानिए, कितनी है उनकी कुल संपत्ति
26 Feb. 2018 


मुम्बई – दमदार और लाजवाब एक्टिंग से लाखों सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर सालों तक राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन कल देर रात दुबई में हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी दुबई में किसी शादी में शामिल होने गई हुई थीं, जहां उन्हें अचानक कार्डिएक अरेस्ट आया। अटैक के बाद वो बेहोश हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार माना जाता था। खबर के मुताबिक, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दुबई गई हुई थीं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि श्रीदेवी की कुल संपत्ति कितनी थी और अब उनका वारिस कौन होगा।
पूरे बॉलीवुड को लगा झटका


अपने दमदार अभिनय से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक कि वजह से अचानक निधन हो गया। वो 55 साल की थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हम सभी के लिए एक दुखद खबर है। आपको बात दें कि 80 के दशक में श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्री रही। उन्होंने लगभग अपनी हर फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया। उनके अचानक निधन पर लोग अपने अपने तरीके से दु:ख जता रहे हैं।

आपको बता दें कि श्रीदेवी अभी महज 54 साल की थीं। श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध और शोक में है। आपको बता दें कि श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं। श्रीदेवी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकर की थी। गौरतलब है कि इससे श्रीदेवी के निधन से पहले अमिताभ बच्चन को भी शायद पहले ही हो गया था। अभिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा था कि, ‘न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है।’
कितनी है श्रीदेवी की कुल संपत्ति?


श्रीदेवी, देश की सबसे खूबसूरत भारतीय अभिनेत्री में से एक थीं, जो अस्सी के दशक में हिंदी फिल्म उद्योग की निर्विवादित रुप से सबसे बड़ी स्टार थीं। करीब 55 साल की उम्र के बावजूद उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं थी। वो पहले के जैसे ही फिट और खूबसूरत थीं। उन्हें देखकर कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस तरह से उनका अचानक निधन हो सकता है। हालांकि, कई सालों से वो कम फिल्में ही कर रही थीं। लेकिन, उन्होंने अपने प्रदर्शन से फिर से साबित किया कि वो अभी वो 80 के दशक वाली श्रीदेवी ही हैं। श्रीदेवी और उनके पति बोनी कपूर की कुल संपत्ति $35 मिलियन डॉलर की है।

श्री देवी अस्सी और नब्बे के दशक के दौरान भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने कई भाषाओं फिल्मों जैसे तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ में भी काम किया है। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में लोकप्रिय ब्रांडों को भी प्रमोट किया है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की कुल संपत्ति करीब $35 मिलियन डॉलर की है, जिसकी वारिस उनकी दोनों बेटियां है। आपको बता दें कि बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद श्रीदेवी से शादी की थी।
देखिए वीडियो –


पार्थिव शरीर के मुंबई आने से पहले सामने आई दुबई में श्रीदेवी की मौत की असली सच्चाई
सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी हालांकि दुबई में पोस्टमार्टम किया जा रहा है और शाम तक प्राइवेट जेट से उनका पार्थिव शरीर मुंबई आ जाएगा। इसी बीच श्रीदेवी की मौत से जुड़ा एक ऐसा सच सामने आ गया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं अब यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने श्रीदेवी की मौत से जुड़ी ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा।
भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने बताया हार्ट अटैक के बाद श्रीदेवी बाथरूम में गिर गई थीं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि श्रीदेवी को रात 11 बजे हार्ट अटैक आया था और उस वक्त वह होटल के कमरे में अकेली थीं।

श्रीदेवी के निधन के बाद उनके देवर और फेमस एक्टर संजय कपूर ने खलीज टाइम्स से बात की। संजय कपूर ने बताया – ‘जब श्रीदेवी की मौत हुई तब वह होटल के कमरे में थीं। हम सब सकते में हैं। उन्हें दिल से संबंधित कोई भी बीमारी नहीं थी।’

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें