दुनिया के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधी जिन्हे ढूंढ रही है पूरी दुनिया की पुलिस

दुनिया के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधी जिन्हे ढूंढ रही है पूरी दुनिया की पुलिस

📝Today Newd

1- डोकू उमराव
डोकू उमराव को रूस का ओसामा बिन लादेन भी कहते हैं। डोकू उमराव फोर्ब्स की 2011 की मोस्ट वांटेड टॉप-10 अपराधियों की सूची में पहले स्‍थान पर हैं। डोकू उमराव की कोशिश दक्षिण रूस को एक इस्लामिक सम्राज बनाना है। रूस में 2010 में आतंकी घटनाओं के लिए इसने जिम्मेदारी ली थी। मास्को में कई जगहों पर बम्बारी के लिए उमराव को दोषी माना गया है। उमराव के बारे में सूचना देने के लिए पांच मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया है।
तालीबानी नेता अयमान अल जवाहिरी को दुनिया का तीसरा मोस्ट वांटेड अपराधी माना गया है। जवाहिरी को 1998 में तंजानिया ओर केन्या में मौजूद अमेरिकी दूतावास में बमबारी कराने का मास्टर माइंड माना गया है। इस बमबारी में सैकडोंलोग मारे गए थे। ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद जवाहिरी अब अल कायदा का नया मुखिया है।
3-जौक्विन गजमैन
जौक्विन गजमैन को दुनिया का सबसे बड़ा अपराधी माना गया है जो एल चैपो के नाम से फेमस है। इस मैक्सिको से अमेरिका में ड्रग तस्करी के लिए दोषी पाया गया था। ऐसा माना जाता है कि गजमैन मैक्सिको की पहाड़ियों में छुपा है।

4- दाऊद इब्राहीम

भारत के सबसे बड़ा मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद को फोर्ब्स ने दुनिया का चौथा मोस्ट वांटेड अपराधी माना है। दाऊद 1993 में मुंबई में हुए सीरियल धमाकों से 257 लोगों की हत्या का दोषी पाया गया है। फोर्ब्स ने 2011 में दाऊद की डी-कंपनी में करीब पांच हजार लोगों के जुड़े होने की बात कही है। दाऊद के कई आतंकी गतिविधियों में भी जुड़े की बात सामने आई है।
5-मेट्टिओ मेसिना डिनारो

डिनारो को इटली का सबसे बड़ा माफिया है। इटली में कई अपराधिक ग्रुप हैं जिनमें डिनारो को सबका बॉस माना गया है। डिनारो के कई साथी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया।

6-नसीर अल वुहायशी
वुहायशी ओसामा बिन लादेन का पूर्व सचिव है जो यमन में अल कायदा का सबसे बड़ा नेता है। इस पर अमेरिका सहित कई देशों में आतंकी हमला कराने का अरोप है।
7- सेमिअन मोगिलेविच
सेमिअन रूस में संगठित अपराध का एक बड़ा चेहरा है। इसे 2008 में टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन वकीलों की दलीलों की वजह से इन्हें 2009 में छोड़ दिया गया था। सेमिअन पर 150 मिलियन डॉलर के स्टॉक का फ्रॉड करने का भी आरोप है जिसकी वजह से अमेरिका ने सेमिअन पर पाबंदी लगाने की मांग की थी। इसके अलावा सेमिअन रूस और अमेरिका में ह‌थियार तस्करी में भी एक सरगना अपराधी है।
8- अलिमजहां तोख्ताखूनोव 
वास्तव‌िक रूप से उज्बेकिस्तान का रहने वाला है लेकिन यह रूस में बड़े पैमाने पर अपराध करने का दोषी माना गया है। अलिमजहां ड्रग तस्करी, हथियार तस्करी और चोरी के वाहनों की तस्करी कराने के लिए कुख्यात है। इसके अपराध से अमेरिका भी परेशान है और अलिमजहां को पकड़ने की कोशिश में है।
9- फिल‌िसिएन कबूगा
कबूगा को अफ्रीका क्षेत्र का मोस्ट वांटेड अपराधी है। कबूगा को अफ्रीका में करीब आठ लाख लोगों का नरसंहार का दोषी पाया गया है। कबूगा ने 1994 में एक विशेष जाति रवांडा के लोगों का नरसंहार कराया था।
10- जोशेफ कोनी
जोशेफ लार्ड्स रेसिस्टेंट आर्मी का मुखिया है जिसका युगांडा में खौफ है। जोशेफ ने भी यूगांडा सहित कई इलाकों में भीषण नरसंहार कराया था। जोशेफ पर 30 हजार बच्चों सहित 60 हजार लोगों का अपहरध कर उनही हत्या, बलात्कार और सेक्स स्लेवरी के लिए दोषी माना गया है।
मेरी ये पोस्ट आप सभी दोस्तों को कैसी लगी दोस्तों मुझेजरूर बताये। मैं आप सभी के लिए ऐसी ही ऐतिहासिकऔर मसालेदार खबरे लाता रहूँगा। और आपको मेरे आर्टिकल्स पढ़ने में मजा आएगा। तो दोस्तों ऐसी ही खबरे पाने के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करे। धन्यवाद्

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान करेंगे यह रोल