इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर


आपने आजतक बहुत से नेता राज नेता और सेलेब्रिटीज के आसपास तो सिक्यूरिटी के पुख्ता इंतजामात जरूर देखें होंगे लेकिन क्या आपने इससे पहले कभी भी किसी पेड़के इर्द गिर्द ऐसी सुरक्षा व्यवस्था देखी है जिसके लिए खासतौर से फौज तैनात की गयी हो. जी हाँ आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके आसपास कड़ी सुरक्षा रहती है और खासबात तो ये है की यहाँ तैनात सुरक्षा कर्मी इस बात का भी विशेष ध्यान रखते हैं की पेड़ से एक भी पत्ता नीचे ना गिर जाए. आईये आपको बताते हैं की कहाँ है पेड़ और आखिर किस वजह से इस पेड़ के इर्द गिर्द इतनी सुरक्षा व्यवस्था रखी गयी है.

आपको बता दें की हम जिस आज पेड़ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो असल में है तो एक मामूली सा पीपल का पेड़ ही लेकिन इस पेड़ की महत्ता काफी ज्यादा है. आपको बता दें की असल में ये पेड़ बोध वृक्ष है जहाँ माहत्मा बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति की थी. लेकिन ये पेड़ बिहार के बोधगया वाला नहीं है बल्कि ये पेड़ मध्य प्रदेश में लगाया गया है. जी हाँ बता दें की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वहां लगाया गया ये पेड़ भी असल में बौध वृक्ष का ही हिस्सा है जिसे श्रीलंका से मंगवाया है. आपके मन में उठ रहे सवालों को दूर करते हुए आपको बता दें की असल में बिहार के बौध गया में लगा बोधि वृक्ष की एक शाखा ले जाकर श्रीलंका में भी लगाया गया था और बीते दिनों श्रीलंका के प्रधानंत्री जब इंडिया आये थे तो उन्होनें विशेष रूप से वहां के बोधि वृक्ष का एक टहनी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेंट के रूप में दिया था. इसके बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मिलकर इस बोधि वृक्ष की टहनी को लगाया था जो की अब हकर काफी बड़ा होगया है.
बता दें की मध्य प्रदेश में इस बोधि वृक्ष को एक पहाड़ी पर लगाया और इसकी सुरक्षा के लिए हर समय करीबन दो से तीन गार्ड खड़े रहते हैं ताकि वो इस पेड़ को किसी भी प्रकार के नुकसान होने से बचा सकें. दूर से देखने पर तो ये महज एक सामान्य पेड़ ही नजर आता है और इसलिए इस पेड़ के इर्द गिर्द तैनात इन सिक्यूरिटी गार्ड्स को देखकर आते जाते वैसे लोगों को बहुत ही हैरानी होती है की आखिर इस पेड़ ,इ ऐसा है क्या की इसकी सुरक्षा के लिए विशेष रूप से गार्ड तैनात किये गये हैं.
बता दें की इस बोधि वृक्ष की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार अभी तक करीबन ६५ लाख खर्च कर चुकी है और इसके साथ इसकी देख रेख के लिए चार जवान को भी तैनात कर दिया है. इस बोधि वृक्ष में पाने डालने के लिए हर सुबह शाम यहाँ फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती है. इसके आलवा आपको बता दें की इस बोधि वृक्ष को बाहर के किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए यहाँ विशेष रूप से इसके चारों तरफ जाली लगाया गया हैं. अभी फ़िलहाल ये बोधि वृक्ष 15 फीट का हो चूका है.

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें