विश्वकप का फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल
विश्वकप का फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल
#Today News
विश्वकप 2019 के सभी लीग स्टेज मुकाबले अब समाप्त हो चुके है और सेमीफाइनल मुकाबले भी शुरू हो रहे है| विश्वकप का पहला सेमीफाइनल 9 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जुलाई को खेला जाएगा| विश्वकप का फाइनल भी 14 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा| ऐसे में फैंस के दिमाग में एक बात जरुर आ रही होगी कि विश्वकप जीतने वाली टीम को कितना इनाम दिया जाएगा| यहाँ हम आपको बता रहे है विश्वकप में दी जाने वाली पूरी इनामी राशि की जानकारी|
पूरे विश्वकप की इनामी की इनामी राशि इतने करोड़
विश्वकप में किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ा इनाम उसकी ट्रॉफी होती है जिसे उठाने का सपना एक साथ कई टीमें देखती है| लेकिन विश्वकप में हिस्सा लेने वाली हर टीम को एक बड़ी इनामी राशि भी दी जाती है| इस बार विश्वकप का पूरा प्राइज 10 मिलियन डॉलर रखा गया था जिसे अगर भारतीय रुपयों में बदले तो लगभग 68.6 करोड़ रुपए होते है|
लीग स्टेज में हर जीत के साथ मिलती है बड़ी इनामी राशि
विश्वकप में लीग स्टेज के हर मुकाबले के बाद विजेता टीम को एक इनामी राशि दी जाती है| इस बार विजेता टीम के लिए ये राशि 40 हजार डॉलर राखी गयी थी जो भारतीय रुपयों में लगभग 27 लाख रुपए होते है| इसी के साथ लीग स्टेज में शामिल होने वाली हर टीम को लीग स्टेज के समाप्त होने के बाद 1 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा जो लगभग 68 लाख रुपए होते है|
सेमीफाइनल में पहुंचें वाली टीम को मिलेगी इतनी राशि
10 टीमों में जंग होने के बाद विश्वकप के सेमीफाइनल में सिर्फ 4 ही टीमें पहुंची है| इन्हें भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल है| सेमीफाइनल को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुँच जायेगी जबकि हारने वाली टीम को भी एक बड़ी राशि दी जायेगी| सेमीफाइनल में हार का सामना करने वाली टीम को इस बार 8 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा जो भारतीय रुपयों में लगभग 5.5 करोड़ होते है|
विजेता टीम को मिलेगी इतनी इनामी राशि
विश्वकप जीतने वाली टीम के लिए इस बार 4 मिलियन डॉलर की राशि तय की गयी है| ये राशि भारतीय रुपयों में लगभग 27 करोड़ 46 लाख रुपए होती है| इसी के साथ विजेता टीम को विश्वकप की ट्रॉफी भी दी जायेगी|
विश्वकप के सेमीफाइनल तक पहुंचकर हार का सामना करने वाली टीम के लिए इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है| लेकिन उन्हें भी एक बड़ी इनामी राशि से सम्मानित किया जाता है| विश्वकप का फाइनल हारने वाली टीम को विजेता टीम की आधी यानी 2 मिलियन डॉलर की राशि प्रदान की जायेगी जो भारतीय रुपयों में लगभग 12.7 करोड़ रुपए होती है|




Comments
Post a Comment