इटावा में 45 किलोमीटर दौड़ लगा बेहोश हुआ दरोगा निलंबित

इटावा में 45 किलोमीटर दौड़ लगा बेहोश हुआ दरोगा निलंबित

Ashish News Nation 19/11/2019
उत्तर प्रदेश के इटावा के बिठैाली थाने मे तैनात दरोगा विजय सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम जनप्रतिनिधियो के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और अनुशासन हीनता के आरोप मे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
दरोगा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चंबल के बीहडो मे करीब 70 किलोमीटर दूर बिठौली थाने मे तैनाती दी गई थी । गैर हाजिर रहने के कारण नए सिरे मे दुबारा वहीं भेजे जाने से नाराज इटावा मुख्यालय से दौड लगा कर पहुंचना शुरू कर दिया जिससे 45 किलोमीटर दूर हनुमंतपुरा में बेहोश हो कर गिर पडा ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार को कहा कि विजय सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई प्रारभिंक जांच के बाद अमल मे लाई गई है । प्रारभिंक जांच मे दरोगा को अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया है ।
उन्होने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर विजय प्रताप के खिलाफ पहले से ही जांच चल रही है। इस पर उसने एक बार माफी भी मांगी थी। उसका सोशल मीडिया पर एक पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का वीडियो भी सामने आया है। इससे पहले भी उसका शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड मारने व सदर विधायक से अभद्रता करने का मामला भी आया था। मामले में एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह को जांच सौंपी गई है।
उन्होने बताया कि बिठौली थाने में तैनाती के दरम्यान गैरहाजिर रहने के कारण एसएसपी के निर्देश पर विजय सिंह को दुबारा वही रवानगी की गई थी जिसके विरोध में दरोगा दौड लगा कर बिठौली जा रहा था लेकिन सहसो के हनुमंतपुरा में बेहोश हो कर गिर जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
दरोगा विजय प्रताप ने कहा कि पहले भी बिठौली थाने में तैनात रहा है। वहां के प्रभारी से विवाद के बाद उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया था। लेकिन एक बार फिर मुझे उसी थाने में भेज दिया गया। जबकि वो किसी अन्य थाने में पोस्टिंग मांग रहा है लेकिन जबरन उसे फिर उसी थाने में भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें