जन्म लेते ही बच्ची को आ गया गुस्सा, एक्सप्रेशन देख डाक्टर भी रह गए दंग Viral Pics

जन्म लेते ही बच्ची को आ गया गुस्सा, एक्सप्रेशन देख डाक्टर भी रह गए दंग Viral Pics 

सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्ची की जन्म लेते ही गुस्सा दिखाने वाली तस्वीर वायरल हो रही है। मामला...

Ashish News Nation


Ashish News Nation: सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्ची की जन्म लेते ही गुस्सा दिखाने वाली तस्वीर वायरल हो रही है। मामला ब्राजील के रियो डी जेनेरियो अस्पताल का है जहां 13 फरवरी को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जब डॉक्टर्स ने गर्भनाल काटने से पहले बच्ची को रुलाने की कोशिश की तो उसने ऐसा रिएक्शन दिया कि डॉक्टर्स हैरान रह गए उन्होंने तुरंत उस लम्हे को कैमरे में कैद कर लिया । इसके बाद से यह तस्वीेंर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची जन्म के बाद रोई नहीं थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने गर्भनाल काटने से पहले उसे रुलाने की कोशिश की ताकि वे सुनिश्चित कर सकें कि बच्ची स्वस्थ है और उसके फेफड़े ठीक से काम कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान बच्ची का रिएक्शन बड़ा ही गुस्सैल था, जिन्हें अस्पताल का माहौल खुशनुमा हो गया! मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मां Daiane de Jesus Barbosa ने एक स्थानीय प्रोफेशनल फोटोग्राफर को हायर किया था। ताकि वह उनके नवजात बच्चे की यादगार तस्वीरें कैद कर सकें। फोटोग्राफर ने ऐसा ही किया। उन्होंने जन्म के बाद बच्ची के हर लम्हे को कैद किया।
उन्होंने बच्ची और उसके परिवार की तस्वीरों को फेसबुक पर भी शेयर किया है। फोटोग्राफर ने मीडिया को बताया कि जन्म के बाद वह रोई नहीं थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने उसे रुलाने की कोशिश की। उसने आंखें बड़ी कर लीं। लेकिन रोई नहीं। यहां तक डॉक्टर्स ने कहा कि रोओ ईशा! इसके बाद उसने अपना चेहरा बेहद गंभीर बना लिया। हालांकि, जब डॉक्टर ने गर्भनाल काटी तो वह रोने लगी। बच्ची की मां Daiane ने कहा कि वह एक मीम बन चुकी है। जब भी उसके डायपर बदले जाते हैं तो उसके माथे पर शिकन पड़ जाती हैं। बच्ची का नाम Isabela रखा गया है

#Ashish_News_Nation

Comments

Popular posts from this blog

Gujarat, Himachal election result 2017 LIVE UPDATES: Modi magic work in both states, little solace for Rahul Gandhi

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात है पुलिस की पलटन, एक-एक पत्ते पर रखी जाती है कड़ी नजर

पीएम मोदी की घोषणा, इन लोगों के बैंक खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपए, तुरंत क्लिक कर जानें