शराबियों का सब्र अब देने लगा जवाब, रेलवे कर्मी शराब समझकर गटक गया सेनेटाइजर, अस्पताल में भर्ती, फिर........


शराबियों का सब्र अब देने लगा जवाब, रेलवे कर्मी शराब समझकर गटक गया सेनेटाइजर, अस्पताल में भर्ती, फिर........
Ashish News Nation 12-04-2020

बचेली. लॉक डाउन के चलते शराब प्रेमियों की सब्र अब जवाब देने लगी है। शराब की चाहत में एनएमडीसी कर्मियों से लेकर आम मजदूर वर्ग के लोग अंग्रेजी शराब के टोटे के चलते ग्रामीण इलाकों या झुग्गियों में महुए की शराब तलाशते नजर आते हैं। इसके विपरीत शनिवार को एक 50 वर्षीय रेलवे कर्मचारी सैमुएल पिता जोएल ने शराब समझकर सेनेटाइजर को ही पी लिया और पीते ही बेहोश हो गया।
शराब दुकानें नहीं खुलने से हो रही निराशा
स्थानीय लोगो की मदद से गंभीर हालत में सैमुएल को एनएमडीसी अपोलो सेंट्रल अस्पताल बचेली में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है । विगत 8 अप्रैल को शराब खुलने की खबर से सभी शराब प्रेमियों में कोरोना का डर कम और शराब मिलने की खुशी ज्यादा देखी जा रही थी पर राज्य शासन द्वारा शराब दुकानों के ताले नही खुलने की घोषणा से शराब प्रेमियों में निराशा है ।
चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा है मरीज को
जानकरी के अनुसार सैमुएल अपने घर के पास शनिवार को बैठा हुआ था उसके दोस्त ने उसे शराब बताकर 2 लीटर सेनेटाइजर को पिला दिया। सैमुएल की पत्नी ने सेनेटाइजर को शराब की तरह पीने पर टोका भी पर वे नही माना और पीते ही बेहोश हो गया। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में है।

Comments

Popular posts from this blog

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

रोमांस के राजकुमार का निधन, जानिए ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ 10 रोचक बातें???