सिर्फ मिस्ड कॉल कर जाने अपने जन धन खाते का बैलेंस, देखें- बैंको द्वारा जारी किये गये नम्बर

सिर्फ मिस्ड कॉल कर जाने अपने जन धन खाते का बैलेंस, देखें- बैंको द्वारा जारी किये गये नम्बर

 News Nation

लॉकडाउन के दौरान असहाय व्यक्तियों के खाते में शासन द्वारा धनराशि स्थानांतरित की गई है। उक्त धनराशि जानने के लिए लाभार्थियों की भारी भीड़ बैंक में उमड़ रही है, जिससे सोशल डिस्टेंस की व्यवस्था बिगड़ रही है।
Google image

बांदा। लॉकडाउन के दौरान असहाय व्यक्तियों के खाते में शासन द्वारा धनराशि स्थानांतरित की गई है। उक्त धनराशि जानने के लिए लाभार्थियों की भारी भीड़ बैंक में उमड़ रही है, जिससे सोशल डिस्टेंस की व्यवस्था बिगड़ रही है। इसलिए प्रशासन द्वारा सारे बैंकों के मोबाइल नंबर दिए जा रहे हैं। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें, आपको तुरंत खाते का बैलेंस ज्ञात हो जाएगा।
यह जानकारी जिलाधिकारी बांदा अमित सिंह बंसल ने शुक्रवार को दी और बताया कि लाभार्थी खाते में पैसा आया या नहीं यह जानने के लिए बड़ी संख्या में बैंक शाखाओं पर जा रहे हैं। इसे देखते हुए खाते का बैलेंस जानने के लिए आपने जिस मोबाइल नंबर को अपना खाता खुलवाते समय बैंक को उपलब्ध कराया था। उसे इस बैंक नंबर से सबंधित दिए गए नंबरों पर कॉल करने के बाद आपको मैसेज द्वारा आपके खाते का बैलेंस बता दिया जाएगा। अब बैलेंस जानने के लिए बैंक में भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं है।
बैंको द्वारा जारी किये गये नम्बर
केनरा बैंक 095015483483, 09015734794, भारतीय स्टेट बैंक 09223766666, 1800112211, बैंक ऑफ महाराष्ट 9222281818, एक्सिस बैंक 18004195959, पंजाब एंव सिंध बैक 7039035156, यूको बैंक 9278792787, देना बैंक 09278656677, 09289356677, बैंक ऑफ इंडिया 9015135135, आईसीआईसीआई 9594612612, इंडियन बैंक 9289592895, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स 08067205757, एचडीएफसी 18002703333, 18002703355,कारपोरेशन बैंक 9268892688, आईडीबीआई 18008431122, यस बैंक 9223920000, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 09223008586, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया 09015431345, बैंक ऑफ बड़ौदा 8468001111, इलाहाबाद बैंक 9224150150 है।

Comments

Popular posts from this blog

ये 10 सरकारी बैंक 1 अप्रैल से होंगे बंद , मोदी सरकार का फैसला, जानें ग्राहकों को क्या होगी परेशानी

यह अभिनेत्री अजीब कपड़ों में दिखाई दी "सीआईडी" प्रसिद्धि! मुझे अब नौकरी नहीं मिल रही है Ashish News Nation

LPG Prices रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, आज से लागू नए रेट यहां देखें